लाइव न्यूज़ :

बिहार में हाजीपुर लोकसभा सीट को लेकर चाचा और भतीजे आए आमने-सामने, दोनों कर रहे हैं दावा

By एस पी सिन्हा | Updated: June 10, 2023 15:38 IST

चिराग पासवान ने जहां अपने चाचा के संसदीय सीट पर ही निशाना साध लिया है तो चाचा पशुपति पारस भी भतीजे चिराग के लिए यह सीट छोड़ने में मूड में नहीं दिख रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देहाजीपुर को लेकर लोजपा (रामविलास) और लोजपा (पारस) के अंदर ही उथल-पुथल मची हुई हैपशुपति पारस इस सीट पर अपना दावा ठोक रहे हैं वहीं चिराग पासवान भी इस सीट को लेकर अंदर ही अंदर तैयारी कर रहे हैं

पटना: बिहार में हाजीपुर लोकसभा सीट के लिए चाचा और भतीजे के बीच एकबार फिर से तलवारें तन गई हैं। हाजीपुर को लेकर लोजपा (रामविलास) और लोजपा (पारस) के अंदर ही उथल-पुथल मची हुई है। जहां पशुपति पारस इस सीट पर अपना दावा ठोक रहे हैं तो वहीं रामविलास पासवान के बेटे चिराग पासवान भी इस सीट को लेकर अंदर ही अंदर तैयारी कर रहे हैं।

चिराग ने जहां अपने चाचा के संसदीय सीट पर ही निशाना साध लिया है तो चाचा पशुपति पारस भी भतीजे चिराग के लिए यह सीट छोड़ने में मूड में नहीं दिख रहे हैं। इसी कड़ी में अब पशुपति पारस ने कहा है कि हाजीपुर के लोगो का आशीर्वाद मेरे साथ है। यहां के लोगों ने ही मुझे मंत्री बनवाया है। 

लोजपा (पारस) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति पारस ने कहा कि हाजीपुर सांसद पहले मेरे बड़े भाई साहब थे। जब वो राज्यसभा के सदस्य हो गए और लोकसभा का चुनाव हुआ तो उन्होंने मुझको अधिकृत किया। मैं उस समय बिहार सरकार का मंत्री था। लेकिन उन्होंने कहा कि पारस हाजीपुर हमारी मां है, हमारा कर्म भूमि है। हम अब नहीं रहेंगे हमारी अनुपस्थिति में हाजीपुर की जनता का सेवा करना। उसी संकल्प के साथ में हाजीपुर से चुनाव लड़ा और हाजीपुर की जनता ने मुझे अपना आशीर्वाद दिया। 

पारस से जब यह सवाल किया गया कि हाजीपुर सीट को लेकर चिराग पासवान भी अपना दावा ठोक रहे हैं। वह कह रह हैं कि यह सीट उनके पिता रामविलास पासवान की सीट रही है। यहां की जनता ने उनको अपार प्रेम दिया है, अब वो लोग मुझे अपने बेटे की तरह आशीर्वाद देंगे। 

इसके जवाब में पारस ने कहा कि मुझे इस विषय पर कोई भी कमेंट नहीं करना है। बस हाजीपुर की जनता ने मुझे पहली बार के लोकसभा चुनाव में जीत दिलवाया और उनके ही आशीर्वाद से मंत्री बना हूं, आगे भी उनका आशीर्वाद मेरे साथ रहेगा। 

बता दें कि बिहार में लोकसभा की 6 आरक्षित सीट है। जिसमें हाजीपुर, जमुई और समस्तीपुर सीट पर रामविलास पासवान के परिवार वालों का कब्जा है। फिलहाल पशुपति पारस हाजीपुर से सांसद है और भाजपा में शामिल होकर केंद्र में मंत्री है। लेकिन यह भी कहा जा रहा है कि इस सीट को लेकर चिराग पासवान भी एनडीए के संपर्क में हैं और सीट शेयरिंग के फार्मूले में चिराग अपने पिता की परंपरागत सीट हाजीपुर की मांग पर अड़े है। 

टॅग्स :चिराग पासवानPashupati Kumar Parasलोक जनशक्ति पार्टीलोकसभा चुनाव 2024बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार