लाइव न्यूज़ :

उज्जैन रेलवे स्टेशन ‘ईट राइट स्‍टेशन’ घोषित, अधिकारियों ने जताई खुशी

By बृजेश परमार | Updated: November 25, 2022 21:52 IST

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण द्वारा 5 स्‍टार रेटिंग प्रदान की गई है। उज्जैन स्टेशन पर जानकारी सामने आने पर सभी अधिकारियों ने एक दुसरे को बधाई देकर इस उपलब्धि पर खुशी जताई।

Open in App
ठळक मुद्देउज्जैन रेलवे स्टेशन को भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण द्वारा 5 स्‍टार रेटिंग प्रदान की ‘ईट राइट’ भारत सरकार का एक ऐसा अभियान है जिसमें सभी भारतीयों को सुरक्षित एवं स्‍वस्‍थ भोजन सुनिश्चित कर देश की खाद्य प्रणाली को बदलना है

उज्जैन: पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के उज्‍जैन स्‍टेशन को ‘ईट राइट स्‍टेशन’ प्रमाणन भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण द्वारा घोषित किया गया है। यह प्रमाण 15 नवम्‍बर, 2024 तक मान्‍य रहेगा।‘ईट राइट स्‍टेशन’ प्रमाणन प्राप्‍त करने वाला उज्‍जैन रेलवे स्‍टेशन रतलाम मंडल का प्रथम रेलवे स्‍टेशन है तथा भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण द्वारा 5 स्‍टार रेटिंग प्रदान की गई है। उज्जैन स्टेशन पर जानकारी सामने आने पर सभी अधिकारियों ने एक दुसरे को बधाई देकर इस उपलब्धि पर खुशी जताई।

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण द्वारा ‘ईट राइट स्‍टेशन’प्रमाणन उन स्‍टेशनों को प्रदान किया जाता है जो यात्रियों को सुरक्षित और पौष्टिक आहार प्रदान करने में मानक स्‍थापित करते हैं। ‘ईट राइट’ भारत सरकार का एक ऐसा अभियान है जिसमें सभी भारतीयों को सुरक्षित एवं स्‍वस्‍थ भोजन सुनिश्चित कर देश की खाद्य प्रणाली को बदलना है। इसकी टैग लाइन ही है- सही भोजन, बेहतर जीवन। 

उज्‍जैन स्‍टेशन पर भी ‘ईट राइट स्‍टेशन’ प्रमाणन के लिए उज्‍जैन स्‍टेशन पर विभिन्‍न मापदंडों जैसे प्‍लेटफार्म, स्‍टेशन परिसर, विभिन्‍न स्‍टॉलों की साफ-सफाई एवं स्‍वच्‍छता, सिंगल यूज प्‍लास्टिक का उपयोग नहीं करना, खाद्य सामग्री के लिए पेपर का उपयोग नहीं करना, खाने के सामान बनाने के लिए उपयोग होने वाले सामान जैसे मसाले, नमक आदि ब्रांडेड होने चाहिए, सभी खाद्य सामानों पर एक्‍सपायरी डेट लिखी होनी चाहिए, वेंडरों द्वारा गलब्‍स इस्‍तेमाल करने एवं उनका पुलिस सत्‍यापन, पीने के लिए शुद्ध पानी की सुविधा, सूखे एवं गीले अपशिष्‍ट के लिए उचित मात्रा में डस्‍टबिन की उपलब्‍धता आदि कई पहलुओं की जांच की गई तथा जांच अधिकारियों के रिपोर्ट के आधार पर उज्‍जैन स्‍टेशन को भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण द्वारा स्‍टेशन को यह प्रमाण पत्र प्रदान किया गया है।

स्टेशन प्रबंधक मुकेश जैन ने बताया कि स्टेशन के सभी स्टाल पर नियमानुसार कार्रवाई हमारे फूड सेफ्टी आफीसर आर सी शर्मा के नेतृत्व में की गई जिसका सफल परिणाम सामने आया है।उज्जैन देश के पर्यटन के नक्शे पर उभरकर सामने आया है ऐसे में उज्जैन स्टेशन की यह उपलब्धि रेलवे के साथ ही यात्रियों एवं शहर वासियों के मायने रखती  है। 

टॅग्स :उज्जैनFSSAIRailways
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारतMadhya Pradesh: महाकाल मंदिर के पास बेगमबाग में फिर गरजा बुलडोजर: 16 अवैध इमारतें जमीदोज, हाईकोर्ट-सुप्रीम कोर्ट स्टे हटने के बाद शुरू हुई बड़ी कार्रवाई

भारतसावधान! ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले टिकट कैंसिल किया तो डूबेगा पूरा पैसा, रेलवे का नया नियम लागू

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष