लाइव न्यूज़ :

उद्धव ने शाह, योगी के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल किया था : राणे का दावा

By भाषा | Updated: August 25, 2021 19:48 IST

Open in App

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के खिलाफ विवादास्पद टिप्पणी करने के मामले में अपनी गिरफ्तारी के एक दिन बाद केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने भी भाजपा नेताओं-अमित शाह और योगी आदित्यनाथ का जिक्र करते हुए अपशब्दों का इस्तेमाल किया था। रायगढ़ जिले में महाड़ स्थित एक अदालत से मंगलवार को जमानत मिलने और बुधवार को बंबई उच्च न्यायालय से राहत पाने के बाद राणे ने संवाददाताओं से कहा कि वह राज्य में सत्ताधारी शिवसेना से नहीं डरते।राणे ने कहा, “मैं किसी से नहीं डरता और मैं पीछे नहीं हट रहा। मेरे शब्द मुख्यमंत्री (उद्धव ठाकरे) के खिलाफ गुस्से का इजहार थे जो भारत की आजादी का वर्ष भूल गए थे। मैंने संवाददाताओं से सिर्फ वह कहा था जो वह पहले कह चुके हैं, इसलिए यह अपराध कैसे हो सकता है।”राणे ने मंगलवार को विवादास्पद टिप्पणी की थी जिसके बाद शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने कई जिलों में उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। इन शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने राणे को गिरफ्तार कर महाड़ स्थित एक अदालत में पेश किया था जहां से मंगलवार रात उन्हें जमानत मिल गई थी। यह पूछे जाने पर कि वह महाराष्ट्र की शिवसेना-राकांपा-कांग्रेस गठबंधन सरकार की आलोचना कैसे करेंगे, उन्होंने कहा, “मैं अच्छे शब्दों का इस्तेमाल कर उनकी आलोचना करूंगा।” राणे ने कहा कि ठाकरे ने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को आदेश दिया था कि ‘सेनाभवन’ (मुंबई स्थित पार्टी मुख्यालय) पर हमला करने वाले लोगों के जबड़े तोड़ दें। उन्होंने दावा किया कि ठाकरे ने यह भी कहा था कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सैंडल से पिटाई की जानी चाहिए। राणे ने कहा, “उद्धव ठाकरे ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को बेशर्म कहा था। उन्होंने कहा था कि वह जानबूझकर शाह के बारे में असंसदीय शब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं। कितनी सभ्य भाषा है।” केंद्रीय मंत्री ने कहा, “शिवसेना के मुताबिक अगर मैं एक गैंगस्टर था, उसी पार्टी ने मुझे मुख्यमंत्री बनाया था। क्या पार्टी के लिए यह ठीक था?” उन्होंने कहा, “मैं चुप नहीं बैठूंगा। आने वाले दिनों में हम सभी संसदीय साधनों और कानूनी शक्तियों का उपयोग कर एमवीए सरकार को घेरेंगे।”शिवसेना विधायकों द्वारा मौखिक रूप से धमकी दिए जाने के बारे में राणे ने कहा, “मैं हैरान हूं, क्या उन्होंने कभी एक चूहा भी मारा होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107 और डीजल दाम बढ़कर 94 रुपये?, सप्ताह में दूसरी बार कीमतों में बढ़ोतरी

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज