लाइव न्यूज़ :

Uddhav Thackery meets Raj Thackeray: नगर निगम चुनाव से पहले हलचल तेज?, राज-उद्धव ठाकरे की मुलाकात, बदलेंगे समीकरण, जानें क्या है संभावना

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 24, 2025 11:23 IST

Uddhav Thackery meets Raj Thackeray: राजनीतिक रूप से अलग हो चुके दोनों भाई रविवार शाम अंधेरी इलाके में सरकारी अधिकारी महेंद्र कल्याणकर के बेटे के विवाह समारोह में एक साथ देखे गए।

Open in App
ठळक मुद्देUddhav Thackery meets Raj Thackeray: रश्मि ठाकरे से राज ठाकरे की मुलाकात हुई।Uddhav Thackery meets Raj Thackeray: राजनीतिक मतभेद सुलझने की अटकलें तेज हो गई हैं।Uddhav Thackery meets Raj Thackeray: आपसी मतभेद खत्म करने की संभावना बन सकती है।

मुंबईः महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे लगातार सुर्खियों में हैं। कुछ दिन पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फणनवीस से मुलाकात की थी और आज राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे की मुलाकात से राजनीतिक अटकलें तेज हो गई है। महाराष्ट्र में बीएमसी सहित कई शहर में नगर निगम चुनाव हैं। ठाकरे की अपने चचेरे भाई और शिवसेना (उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे से मुंबई में एक विवाह समारोह में मुलाकात हुई जिसके बाद महाराष्ट्र में आगामी नगर निगम चुनावों से पहले दोनों के बीच राजनीतिक मतभेद सुलझने की अटकलें तेज हो गई हैं।

राजनीतिक रूप से अलग हो चुके दोनों भाई रविवार शाम अंधेरी इलाके में सरकारी अधिकारी महेंद्र कल्याणकर के बेटे के विवाह समारोह में एक साथ देखे गए। शादी समारोह के दौरान महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और उनकी पत्नी रश्मि ठाकरे से राज ठाकरे की मुलाकात हुई।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि एमएनएस और शिवसेना (उबाठा) के बीच आगामी नगर निगम चुनावों, खासतौर पर आर्थिक रूप से समृद्ध बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) चुनावों को ध्यान में रखते हुए आपसी मतभेद खत्म करने की संभावना बन सकती है।

हालांकि, अभी तक नगर निकाय चुनावों की तारीखों की घोषणा नहीं हुई है। पिछले दो महीनों में यह तीसरा मौका था जब दोनों भाइयों की सार्वजनिक रूप से मुलाकात हुई जिससे दोनों दलों के बीच संबंधों में सुधार की अटकलें तेज हो गई हैं।

राज ठाकरे ने वर्ष 2005 में (तत्कालीन एकीकृत) शिवसेना छोड़ दी थी और अगले वर्ष अपनी अलग पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना का गठन किया था। पिछले साल महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में विपक्षी महाविकास अघाड़ी गठबंधन का हिस्सा रही शिवसेना (उबाठा) ने 20 सीटें जीती थीं जबकि एमएनएस को कोई भी सीट नहीं मिली थी।

टॅग्स :महाराष्ट्रबृहन्मुंबई महानगरपालिकाराज ठाकरेउद्धव ठाकरेमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर