लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के सामने न झुकने की बात करते हैं उद्धव ठाकरे?, सीएम देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे ने कहा- ‘इंडिया’ गठबंधन बैठक में आखिरी पंक्ति की सीट, अपमान का कोई एहसास नहीं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 8, 2025 21:57 IST

उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने ठाकरे का मजाक उड़ाते हुए कहा कि जिन लोगों का अपमान किया गया है, उन्हें अपमान का कोई एहसास नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देपुणे में फडणवीस ने कहा कि ठाकरे दिल्ली के सामने न झुकने की बात करते हैं।हमेशा अग्रिम पंक्ति में, बल्कि हम सभी से आगे बैठाया जाता था। अब स्थिति देखिए, जब वे सत्ता में भी नहीं हैं। यह दुखद है।

मुंबईः भाजपा और शिवसेना ने शुक्रवार को उद्धव ठाकरे का उपहास उड़ाया और दावा किया कि एक दिन पहले दिल्ली में ‘इंडिया’ गठबंधन की बैठक में उन्हें आखिरी पंक्ति की सीट पर बैठाकर ‘‘दर्दनाक’’ अपमान किया गया। साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सहयोगी शिवसेना (उबाठा) को उसकी जगह दिखा दी है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि जब उद्धव ठाकरे भाजपा में थे तो वह हमेशा पहली पंक्ति में बैठते थे। पुणे में पत्रकारों से बातचीत में फडणवीस ने कहा कि ठाकरे दिल्ली के सामने न झुकने की बात करते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘लेकिन अब स्थिति देखिए, जब वे सत्ता में भी नहीं हैं। यह दुखद है। जब वह हमारे साथ थे, तो उन्हें हमेशा अग्रिम पंक्ति में, बल्कि हम सभी से आगे बैठाया जाता था। अब यह स्पष्ट है कि उन्हें वहां कितना सम्मान मिल रहा है।’’ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने ठाकरे का मजाक उड़ाते हुए कहा कि जिन लोगों का अपमान किया गया है, उन्हें अपमान का कोई एहसास नहीं है।

शिंदे ने कहा, ‘‘जो लोग आत्म-सम्मान को गिरवी रख देते हैं और बाल ठाकरे के आदर्शों को त्याग देते हैं, उन्हें इससे कुछ भी महसूस नहीं होगा। कांग्रेस ने उन्हें उनकी जगह दिखा दी है। आपको उनसे पूछना चाहिए कि उन्हें (उद्धव और आदित्य ठाकरे) पीछे की पंक्तियों में क्यों बैठाया गया।’’

ठाकरे, उनके बेटे आदित्य और पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय राउत को ‘इंडिया’ गठबंधन की बैठक के दौरान अंतिम पंक्तियों में बैठे देखा गया जब कांग्रेस नेता राहुल गांधी मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं पर एक प्रस्तुति दे रहे थे। भाजपा की महाराष्ट्र इकाई ने ‘एक्स’ पर बैठक का एक स्क्रीनशॉट पोस्ट किया, जिसका शीर्षक था, ‘‘इस तस्वीर में आत्म-सम्मान खोजें!’’

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए आदित्य ठाकरे ने शिंदे पर निशाना साधा और कहा कि कुछ लोग आगे की पंक्ति में बैठने के लिए धक्का-मुक्की करते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘बैठक में घर जैसा माहौल था। स्क्रीन से दूर बैठने का फैसला हमारा था। उन्हें (शिवसेना और भाजपा को) राहुल गांधी के इस खुलासे से परेशानी है कि भारत का निर्वाचन आयोग उनके कार्यालय से चलता है।’’

राउत ने कहा कि गांधी एक प्रस्तुति दे रहे थे और उद्धव को आगे बैठने के लिए कहा गया था, लेकिन उन्होंने (उद्धव ने) कहा कि बेहतर दृश्य के लिए अंतिम पंक्ति में बैठना आरामदायक है। उन्होंने कहा, ‘‘उद्धव जी, रश्मि (ठाकरे) और आदित्य ठाकरे ही थे, जिन्हें राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी के नए घर का दौरा कराया।’’

टॅग्स :उद्धव ठाकरेदेवेंद्र फड़नवीसराहुल गांधीएकनाथ शिंदे
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल