लाइव न्यूज़ :

उद्धव ठाकरे बोले- महाराष्ट्र में कभी भी हो सकते हैं चुनाव, हम तैयार हैं

By मनाली रस्तोगी | Updated: April 24, 2023 07:53 IST

जलगांव में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उद्धव ने कहा, "चुनाव [महाराष्ट्र में] कभी भी हो सकते हैं और हम तैयार हैं। मामला सुप्रीम कोर्ट में है और हमें उम्मीद है कि अंतिम फैसला हमारे पक्ष में होगा। इसके बाद कभी भी कुछ भी हो सकता है।"

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि चुनाव कभी भी हो सकते हैं और वे इसके लिए तैयार हैं।संजय राउत ने जलगांव में पत्रकारों से कहा कि उनकी पार्टी अदालत के आदेश का इंतजार कर रही है और उम्मीद कर रही है कि न्याय किया जाएगा।शिवसेना (यूबीटी) के नेता ने पूर्व में भी दावा किया था कि शिंदे सरकार फरवरी में गिर जाएगी।

जलगांव (महाराष्ट्र): शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता संजय राउत ने रविवार को दावा किया कि एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली महाराष्ट्र सरकार का "डेथ वारंट" जारी हो गया है और यह अगले 15-20 दिन में गिर जाएगी। वहीं, संजय राउत के अलावा महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने रविवार को कहा कि चुनाव कभी भी हो सकते हैं और वे इसके लिए तैयार हैं।

रविवार को जलगांव में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उद्धव ने कहा, "चुनाव [महाराष्ट्र में] कभी भी हो सकते हैं और हम तैयार हैं। मामला सुप्रीम कोर्ट में है और हमें उम्मीद है कि अंतिम फैसला हमारे पक्ष में होगा। इसके बाद कभी भी कुछ भी हो सकता है।" वहीं, संजय राउत ने जलगांव में पत्रकारों से कहा कि उनकी पार्टी अदालत के आदेश का इंतजार कर रही है और उम्मीद कर रही है कि न्याय किया जाएगा। 

राउत सुप्रीम कोर्ट में लंबित उन याचिकाओं का जिक्र कर रहे थे, जिनमें से एक में शिवसेना (शिंदे धड़े) के 16 विधायकों को अयोग्य ठहराने का अनुरोध किया गया है, जिन्होंने उद्धव के नेतृत्व के खिलाफ बगावत की थी। राउत ने दावा किया, "मौजूदा मुख्यमंत्री और उनके 40 विधायकों की सरकार 15-20 दिन में गिर जाएगी। इस सरकार का 'डेथ वारंट' जारी हो गया है। अब यह तय होना है कि कौन इस पर हस्ताक्षर करेगा।"

शिवसेना (यूबीटी) के नेता ने पूर्व में भी दावा किया था कि शिंदे सरकार फरवरी में गिर जाएगी। वहीं, पुणे में महाराष्ट्र के शिक्षा मंत्री एवं शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के सदस्य दीपक केसरकर ने राउत को 'फर्जी ज्योतिषी' बताया। केसरकर ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट को कम से कम याचिकाओं पर अपना फैसला देने के लिए समय दिया जाना चाहिए, जिसमें शिवसेना के 16 विधायकों को अयोग्य ठहराने के अनुरोध वाली याचिका भी शामिल है।

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :उद्धव ठाकरेमहाराष्ट्रसंजय राउत
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज