लाइव न्यूज़ :

'मुसलमानों के उत्पीड़न पर चुप रहे उद्धव ठाकरे और शरद पवार, यह कैसी धर्मनिरपेक्षता है?' महाराष्ट्र में गरजे असदुद्दीन ओवैसी

By शिवेंद्र राय | Updated: February 26, 2023 17:03 IST

ओवैसी ने कहा कि शिवसेना को सेक्यूलर केवल राहुल गांधी कह सकते हैं। जब संकट के समय मुसलमानों का समर्थन करने की बात आती है, तो किसी ने आगे आने की जहमत नहीं उठाई और हमें हमारे भाग्य पर छोड़ दिया। यह किस तरह की धर्मनिरपेक्षता है?

Open in App
ठळक मुद्देउद्धव ठाकरे और शरद पवार ने कभी मुसलमानों की मदद नहीं की- ओवैसीशिवसेना को सेक्यूलर केवल राहुल गांधी कह सकते हैं- ओवैसीमहाराष्ट्र के थाणे में असदुद्दीन ओवैसी ने एमवीए नेताओं पर किया हमला

मुंबई: एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने शनिवार को पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन के दौरान महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक रैली को संबोधित किया। इस रैली में ओवैसी ने शिवसेना, कांग्रेस और राक्रांपा के नेताओं पर कई आरोप लगाए। अक्सर भाजपा पर हमलावर रहने वाले ओवैसी ने इस बार उद्धव ठाकरे।शरद पवार और कांग्रेस के नेताओं को निशाने पर लिया।

रैली में असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, "शरद पवार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हराना चाहते हैं और एआईएमआईएम से समर्थन चाहते हैं। लेकिन वह भूल जाते हैं कि जब संकट के समय मुसलमानों का समर्थन करने की बात आती है, तो उन्होंने कभी आगे आने की जहमत नहीं उठाई और हमें हमारे भाग्य पर छोड़ दिया। यह किस तरह की धर्मनिरपेक्षता है?"

ओवैसी ने कहा कि मुसलमान युवाओं को आगे आना चाहिए और दलितों और मुसलमानों के अधिकारों के लिए लड़ना चाहिए। मुस्लिम युवाओं को संबोधित करते हुए एआईएमआईएम अध्यक्ष  ने कहा,  "अगर अजीत पवार, सुप्रिया सुले, शरद पवार, उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे नेता बन सकते हैं तो तुम नेता क्यों नहीं बन सकते?"

ओवैसी ने शिवसेना नेता उद्धव ठाकरे ने कहा, "ये मीडिया वाले पूछ रहे थे कि शिवसेना के दो टुकड़े हो गए, आपको उद्धव ठाकरे से हमदर्दी नहीं होती? मैंने मीडिया के दोस्त को जवाब नहीं दिया, मैं रुक गया, क्योंकि सामने जलसे में जवाब देने का मजा कुछ और होता है।  मैं पूछना चाहता हूं जब मुंबई की सड़कों पर कत्ल-ए-आम हो रहा था तब आपको हमदर्दी नहीं हुई, जब टाडा के कानून में लोगों को जेल में डाला जा रहा था तब हमदर्दी नहीं हुई। मैं नहीं भूला हूं, मैं कभी नहीं भूलूंगा।"

ओवैसी ने कहा कि शिवसेना को सेक्यूलर केवल राहुल गांधी कह सकते हैं। हालांकि ओवैसी को तुरंत ही शिवसेना के उद्धव गुट के नेता संजय राउत का जवाब भी मिल गया। राउत ने कहा कि ओवैसी को भाजपा की बी टीम हैं और जहां बीजेपी को जीतना होता है, वहां ओवैसी पहुंच जाते हैं। 

टॅग्स :असदुद्दीन ओवैसीएआईएमआईएममहाराष्ट्रशिव सेनाउद्धव ठाकरेशरद पवार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज