लाइव न्यूज़ :

UCC देश की सुंदरता और संस्कृति को नष्ट कर देगा, समान नागरिक संहिता के विरोध में बोले ओवैसी

By रुस्तम राणा | Updated: July 10, 2023 18:43 IST

हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, हमने तेलंगाना के सीएम केसीआर से मुलाकात की और उनसे पीएम द्वारा प्रस्तावित यूसीसी पर चर्चा की। हमने सीएम को बताया कि यह न केवल मुस्लिम मुद्दा है बल्कि ईसाई मुद्दा भी है, यह देश की सुंदरता और संस्कृति को नष्ट कर देगा।

Open in App
ठळक मुद्देयूसीसी को लेकर ओवैसी ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसी राव से मुलाकात कीकहा- सीएम केसीआर ने हमें आश्वासन दिया है कि वे यूसीसी का विरोध करेंगेAIMIM प्रमुख ने कहा, हम सीएम जगन मोहन रेड्डी से भी इसका विरोध करने की अपील करेंगे

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले देश में यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) का मुद्दा गरमाया हुआ है। इस बीच ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलमीन (एआईएमआईएम) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने सोमवार को इसके विरोध में तेलंगाना के सीएम केसीआर से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद हैदराबाद के सांसद ने यूसीसी पर आशंका जाहिर करते हुए कहा कि यह देश की सुंदरता और संस्कृति को नष्ट कर देगा। 

उन्होंने कहा, हमने तेलंगाना के सीएम केसीआर से मुलाकात की और उनसे पीएम द्वारा प्रस्तावित यूसीसी पर चर्चा की। हमने सीएम को बताया कि यह न केवल मुस्लिम मुद्दा है बल्कि ईसाई मुद्दा भी है, यह देश की सुंदरता और संस्कृति को नष्ट कर देगा। सांसद ने कहा, अगर यूसीसी लागू किया जाएगा तो देश का बहुलवाद समाप्त हो जाएगा जो अच्छी बात नहीं है। पीएम मोदी, बीजेपी और आरएसएस को बहुलवाद पसंद नहीं है जो हमारे देश की खूबसूरती है।

इस मुलाकात को लेकर उन्होंने कहा कि सीएम केसीआर ने हमें आश्वासन दिया है कि वे यूसीसी का विरोध करेंगे। हम सीएम जगन मोहन रेड्डी से भी इसका विरोध करने की अपील करेंगे। एमआईएम प्रमुख ने कहा कि सीएम केसीआर के साथ कई अन्य मुद्दों पर भी चर्चा हुई। 

आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी शुरूआत से ही समान नागरिक संहिता का समर्थन करती आई है। उसके चुनावी घोषणा पत्र में यह मुद्दा राम मंदिर, धारा 370 के साथ प्रमुखता से रहा है। अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण युद्ध स्तर पर जारी है और धारा 370 को पहले ही समाप्त किया जा चुका है। अब बारी यूसीसी को लागू करने की है। कई सियासी पंडितों का मानना है कि अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पूर्व मोदी सरकार यूसीसी लागू कर सकती है।  

टॅग्स :असदुद्दीन ओवैसीएआईएमआईएमसमान नागरिक संहिता (यूनिफॉर्म सिविल कोड)K Chandrashekhar Raoतेलंगाना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारतBJP's Assam Manifesto: भाजपा ने असम में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने और "लव जिहाद" को खत्म करने का वादा किया

भारतपश्चिम बंगाल के लोग घुटन महसूस कर रहे हैं?, असदुद्दीन ओवैसी ने कहा-हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी के साथ हाथ मिलाया, ताकि विकल्प मिले?

कारोबारदिसंबर 2023 में सत्ता, दिसंबर 2025 में 8,00,805 करोड़ कर्ज?, तेलंगाना कांग्रेस सरकार ने 3.19 लाख करोड़ रुपये के नए कर्ज लिए?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम