लाइव न्यूज़ :

फतेहपुर में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, दो घायल

By भाषा | Updated: October 1, 2021 13:18 IST

Open in App

फतेहपुर (उप्र), एक अक्टूबर फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के खागा-किशनपुर मार्ग पर सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गयी और एक महिला तथा एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

खागा कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) संतोष कुमार शर्मा ने शुक्रवार को बताया कि बृहस्पतिवार देर शाम को खागा-किशनपुर मार्ग में त्रिलोचनपुर गांव के नजदीक दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में नया पुरवा गांव के रहने वाले सुनील यादव (35) की मौके पर मौत हो गयी, जबकि दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार टेसाही बुजुर्ग गांव के छोटे प्रकाश (32) की इलाज के लिए कानपुर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गयी।

उन्होंने बताया कि हादसे में सुनील यादव की पत्नी कलावती (33) और छोटे प्रकाश के दोस्त गोपी (25) गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

एसएचओ ने बताया कि सुनील यादव और छोटे प्रकाश के शवों का पोस्टमॉर्टम करवाया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

क्रिकेट2026 में 579 रन, रियान, किशन और सूर्यकुमार से आगे निकल वैभव?, एक आईपीएल सीज़न में किसी अनकैप्ड बल्लेबाज सर्वाधिक रन, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

क्रिकेटकेवल 7 छक्के दूर?, 14 साल बाद टूटेगा गेल रिकॉर्ड?, 2026 में 53 छक्का लगा चुके सूर्यवंशी, विराट, रोहित, अभिषेक, धोनी और किशन का नाम भी नहीं?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज