लाइव न्यूज़ :

मप्र में पन्ना की खदानों में दो श्रमिकों को मिले कीमती हीरे

By भाषा | Updated: November 3, 2020 18:44 IST

Open in App

पन्ना (मप्र), तीन नवंबर मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध हीरा खदानों से दो मज़दूरों को दो कीमती हीरे मिलने से दीपावली से ठीक पहले उनकी किस्मत चमक गयी है और वे लखपति होने वाले हैं।

हीरा निरीक्षक अनुपम सिंह ने मंगलवार को बताया कि सोमवार को दो श्रमिकों ने कार्यालय में दो हीरे जमा कराये हैं। दिलीप मिस्त्री को कृष्णा कल्याणपुर इलाके की जुरापुर खदान से 7.44 कैरेट का हीरा मिला है जबकि लखन यादव को 14.98 कैरेट का हीरा मिला है।

सिंह ने कहा कि हीरे का सही मूल्य अधिकारियों द्वारा तय किया जायेगा। एक अनुमान के अनुसार 7.44 कैरेट का हीरा 30 लाख रुपये के आसपास हो सकता है जबकि 14.98 कैरेट का हीरा इससे दुगुनी राशि का हो सकता है।

अधिकारी ने कहा कि दोनों हीरों की नीलामी की जायेगी। इसके बाद 12.5 प्रतिशत रॉयल्टी काटने के बाद शेष राशि इन दोनों श्रमिकों को दी जायेगी।

हीरा मिलने के बाद लखन यादव ने कहा, ‘‘हम खुश हैं। मुझे पहली बार हीरा मिला है। यह भगवान का उपहार है। मैं एक छोटा किसान हूं और दो एकड़ जमीन का मालिक हूं। हीरे की नीलामी के बाद मिलने वाले पैसे का उपयोग बच्चों की पढ़ाई के लिये करुंगा।’’

दिलीप मिस्त्री ने कहा, ‘‘ईश्वर की कृपा से मुझे यह अच्छी गुणवत्ता वाला हीरा पहली बार मिला है। इस हीरे की बिक्री से मिलने वाले पैसे से अपने बच्चों का बेहतर पालन पोषण करुंगा।’’

बुंदेलखंड के पिछड़े क्षेत्र में पन्ना जिला आता है जो कि अपनी हीरे की खदानों के लिये प्रसिद्ध है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

क्रिकेट2026 में 579 रन, रियान, किशन और सूर्यकुमार से आगे निकल वैभव?, एक आईपीएल सीज़न में किसी अनकैप्ड बल्लेबाज सर्वाधिक रन, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज