लाइव न्यूज़ :

अमेठी के दो गांवों के लोग बनवाना चाहते हैं मनोहर पर्रिकर की याद में मूर्ति, वजह है बेहद खास

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 20, 2019 18:32 IST

पूर्व रक्षा मंत्री और पूर्व गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर का 17 मार्च को अग्नाशय कैंसर के कारण निधन हो गया था। पिछले एक सालों से मनोहर पर्रिकर बीमार चल रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देअमेठी के बरौलिया और हरिपुर दोनों गांवों को दिवगंत मनोहर पर्रिकर ने गोद लिया था। बरौलिया गांव को 2015 में और 2017 में हरिहरपुर गांव को गोद लिया था।

उत्तर प्रदेश के अमेठी के बरौलिया और हरिपुर गाँवों के निवासी पूर्व रक्षा मंत्री और पूर्व गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के लिए अपने गांव में प्रतिमा बनवाने की मांग कर रहे हैं। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, अमेठी के बरौलिया और हरिपुर दोनों गांवों को दिवगंत मनोहर पर्रिकर ने गोद लिया था। 

बरौलिया को 2015 में और 2017 में हरिहरपुर को गोद लिया था। इसी वजह से इन दोनों के गांवों के लोगों ने मनोहर पर्रिकर की याद में गांव में प्रतिमा बनवाने की मांग की है। बता दें कि उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सांसद बनने के बाद पर्रिकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार में रक्षामंत्री बने थे।

रिपोर्ट के मुताबिक, मनोहर पर्रिकर के गोद लेने के बाद ही गांव का पूरा नक्शा ही बदल गया था। सड़के अच्छी हो गई थी। स्कूल, सोलर लाइटें,  स्किल डेवलपमेंट कैंप्स इत्यादी सबकी हालत सही हो गई थी। इसके अलावा प्राइमरी स्कूलों के रखरखाव पर भी बहुत ध्यान दिया गया था। मनोहर पर्रिकर लगातार गांव के संपर्क भी बनाए रखते थे। दोनों गाँवों में पर्रिकर की मूर्तियों के निर्माण के लिए गाँव के निवासी अब केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से संपर्क करने की योजना बना रहे हैं। 

इस पूरे मामले पर बरौलिया गांव के पूर्व ग्राम प्रधान सुरेंद्र प्रताप सिंह ने हिंदुस्तान टाइम्स को बताया है कि अगर मनोहर पर्रिकर मूर्ति बनवाने के लिए सरकार हमारी मदद करती है तो ठीक है वर्ना हम गांव वाले चंदा करके उनकी प्रतिमा बनवाने के लिए तैयार हैं। 

रिपोर्ट के मुताबिक, राम शंकर शास्त्री जो एक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कार्यकर्ता और हरिपुर के निवासी हैं, उन्होंने कहा है कि पर्रिकर के प्रयासों के कारण गाँव में काफी बदलाव हुआ है। 

मनोहर पर्रिकर का 17 मार्च 2019 को अग्नाशय कैंसर के कारण निधन हो गया था। पिछले एक सालों से मनोहर पर्रिकर बीमार चल रहे थे। कैंसर के लिए वह कुछ महीनों तक अमेरिका भी इलाज करवाकर आए थे। स्वदेश वापस लौटने के बाद वह कुछ महीनों तक दिल्ली के एम्स में भी भर्ती थे। 

टॅग्स :मनोहर पर्रिकरगोवाउत्तर प्रदेशअमेठी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर