लाइव न्यूज़ :

मुंबई में टकराई दो ट्रेनें, पुडुचेरी एक्सप्रेस के तीन कोच बेपटरी, बहाली का काम जारी

By अनिल शर्मा | Updated: April 16, 2022 07:51 IST

यह घटना भारत में एक यात्री ट्रेन के पहली बार चलने की 169वीं वर्षगांठ से एक दिन पहले हुई है। पटरी से उतरी दादर-पुडुचेरी एक्सप्रेस को बहाल करने का काम चल रहा है।

Open in App
ठळक मुद्दे यह घटना भारत में एक यात्री ट्रेन के पहली बार चलने की 169वीं वर्षगांठ से एक दिन पहले हुई है यह घटना रात करीब पौने 10 बजे हुई और इसमें किसी के घायल होने की अभी कोई सूचना नहीं हैइससे पहले, लोकमान्य तिलक-जयनगर एक्सप्रेस (पवन एक्सप्रेस) नासिक के पास पटरी से उतर गई थी

मुंबईःमुंबई में माटुंगा स्टेशन पर शुक्रवार रात दादर-पुडुचेरी एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 11005) के तीन कोच तब पटरी से उतर गए जब सीएसएमटी-गडग एक्सप्रेस के इंजन ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना रात करीब पौने 10 बजे हुई और इसमें किसी के घायल होने की अभी कोई सूचना नहीं है। 

यह घटना भारत में एक यात्री ट्रेन के पहली बार चलने की 169वीं वर्षगांठ से एक दिन पहले हुई है। पटरी से उतरी दादर-पुडुचेरी एक्सप्रेस को बहाल करने का काम चल रहा है। अधिकारी ने बताया कि दादर-पुडुचेरी चालुक्य एक्सप्रेस दादर टर्मिनस के प्लेटफॉर्म 7 से डाउन फास्ट लाइन पर प्रवेश कर रही थी, तभी रात करीब साढ़े नौ बजे रवाना हुई सीएसएमटी-गडग एक्सप्रेस ने उसे एक क्रॉसिंग पर पीछे से टक्कर मार दी।

घटना का एक वीडियो जो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ है और उसमें दिख रहा है कि पटरी से उतरने से पहले दो एक्सप्रेस ट्रेन के डिब्बे आपस में भिड़ गए। ऐसा होने पर कुछ यात्रियों को एक दूसरे को सचेत करते हुए भी सुना जा सकता है। मध्य रेल के मुख्य प्रवक्ता शिवाजी सुतार ने कहा कि दादर-पुडुचेरी एक्सप्रेस के डिब्बों की री-रेलमेंट, ओएचई वायर और ट्रैक फिटनेस का काम किया जा रहा है,ये काम आज दोपहर 12 बजे तक पूरा होने की उम्मीद है। इस अवधि के दौरान फास्ट लाइन ट्रैफिक को भायखला और माटुंगा स्टेशनों के बीच स्लो कॉरिडोर की ओर मोड़ दिया जाएगा।

राजकीय रेलवे पुलिस के आयुक्त, कैसर खालिद ने एक ट्वीट में कहा कि दो डाउन ट्रेन के बीच ‘‘मामूली टक्कर’’ हुई थी और पुडुचेरी एक्सप्रेस को खाली कराया जा रहा है। इस महीने मध्य रेल खंड पर यह दूसरी दुर्घटना है। इससे पहले, लोकमान्य तिलक-जयनगर एक्सप्रेस (पवन एक्सप्रेस) 3 अप्रैल, 2022 को महाराष्ट्र के नासिक के पास पटरी से उतर गई थी। यह घटना भारत में रेलवे की 169वीं वर्षगांठ से एक दिन पहले हुई है। भारत (और एशिया) में पहली यात्री ट्रेन 16 अप्रैल, 1853 को मुंबई और ठाणे के बीच चली थी। इस तरह भारतीय रेलवे शनिवार से अपनी सेवा के 170वें वर्ष में प्रवेश कर रही है। 

भाषा इनपुट के साथ

टॅग्स :मुंबईRailwaysहिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया