लाइव न्यूज़ :

वेमुला की आत्महत्या के प्रतिशोध में एचसीयू के कुलपति की हत्या की साजिश रचते दो छात्र गिरफ्तार

By भाषा | Updated: March 31, 2018 21:20 IST

अधिकारी ने बताया कि प्रतिबंधित भाकपा( माओवादी) की केंद्रीय कमेटी के सदस्य पुल्लुरी प्रसाद राव उर्फ चंद्रना और तेलंबाना प्रदेश कमेटी के सचिव हरि भूषण उर्फ यापा नारायण ने उसे इसकी जिम्मेदारी सौंपी थी।

Open in App

अमरावती, 31 मार्च: हैदराबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय( एचसीयू) के एक स्नातकोत्तर छात्र और उसके दोस्त को रोहित वेमुला की आत्महत्या के प्रतिशोध में कुलपति पी अप्पा राव की हत्या की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

पूर्वी गोदावरी जिले के पुलिस अधीक्षक( एसपी) विशाल गन्नी ने बताया कि एचसीयू में एमए के छात्र कोलकाता के चंदन कुमार मिश्रा और उसके दोस्त अंकला पृध्वी राज को संदेह के आधार पर तेलंगाना की सीमा से लगे भद्राचलम- चारला रोड पर नियमित गश्त के दौरान पकड़ा गया।

एसपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान दोनों ने खुलासा किया कि उन्होंने वेमुला की मौत के प्रतिशोध में एचसीयू के वीसी की हत्या की साजिश बनायी। विश्वविद्यालय के पीएचडी शोधार्थी वेमुला ने2016 में छात्रावास में अपने कमरे में खुदकुशी कर ली थी।

अधिकारी ने बताया कि प्रतिबंधित भाकपा( माओवादी) की केंद्रीय कमेटी के सदस्य पुल्लुरी प्रसाद राव उर्फ चंद्रना और तेलंबाना प्रदेश कमेटी के सचिव हरि भूषण उर्फ यापा नारायण ने उसे इसकी जिम्मेदारी सौंपी थी।

नारायण ने मिश्रा से वादा किया था कि अगर वीसी की हत्या कर दी जाए तो उसे भाकपा( माओवादी) का महत्वपूर्ण कार्यकर्ता बनाया जाएगा।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो