लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीरः आतंकवादियों ने दो जगह किया सुरक्षाबलों पर हमला, 2 जवान शहीद और 13 घायल

By रामदीप मिश्रा | Updated: June 12, 2018 08:25 IST

आतंकियों ने पहला हमला पुलवामा में किया है, जहां दो पुलिस के जवान शहीद हो गए और तीन गंभीर रूप से घायल हुए हैं। ये हमला कोर्ट कांप्लेक्स में पुलिस गार्ड पोस्ट पर किया गया।

Open in App

जम्मू, 12 जूनः जम्मू-कश्मीर में सोमवार देर रात आतंकवादियों ने सूबे के दो अलग-अलग जगहों पर सुरक्षा बलों को निशाना बनाया है, जिसमें दो जवान शहीद हो गए, जबकि 13 जवान घायल हो गए हैं। सुरक्षाबलों ने आतंकियों को तलाशने के लिए सर्च अभियान शुरू किया है और घेराबंदी कर किसी को भी आने-जाने से रोका जा रहा है।

आतंकियों ने पहला हमला पुलवामा में किया है, जहां दो पुलिस के जवान शहीद हो गए और तीन गंभीर रूप से घायल हुए हैं। ये हमला कोर्ट कांप्लेक्स में पुलिस गार्ड पोस्ट पर किया गया। इस दौरान जवानों ने जवाब में फायरिंग भी की और सर्च ऑपरेशन शुरू किया है। जवानों ने पूरे इलाके में घेराबंदी कर रखी है और किसी को भी आने-जाने की इजाजत नहीं है।  इसके अलावा आतंकवादियों ने अनंतनाग में रात तीन बजे के करीब सीआरपीएफ के जवानों पर ग्रेनेड से हमला कर दिया, जिसमें 10 जवान घायल हो गए हैं। सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है।  आपको बता दें, सोमवार को सूबे के बांदीपोरा के जंगलों कुछ आतंकवादियों ने सेना पर हमला कर दिया था, जिसमें दो जवान घायल हो गए हैं। वहीं, बीते दिन रविवार को कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में भारतीय सेना को बड़ी सफलता हाथ लगी, जिसमें उसने पांच आंतकियों को मार गिराया। ये सभी आतंकी घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे थे। इलाके में सेना की तरफ से सर्च अभियान चलाया गया था।

इससे पहले माछिल सेक्टर में पुलिस बल ने घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे तीन आतंकवादियों को मार गिराया। आतंकियों ने घुसपैठ के दौरान जमकर गोलीबारी की थी, जिसका सेना ने मुंहतोड़ जवाब देते हुए आतंकियों ढेर किया। 5 जून को जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा के हाजीन में आतंकियों ने देर रात सेना के कैंप पर हमला किया। 13 राष्ट्रीय राइफल्स और हाजीन पुलिस स्टेशन के दोनों तरफ से करीब 4-6 आतंकी आए और आर्मी और पुलिस दोनों पर गोलीबारी शुरू कर दी। आतंकवादियों ने रात करीब साढ़े आठ बजे सेना की 13  राष्ट्रीय राइफल्स के शिविर पर अंडरबैरल ग्रेनेड लांचर के जरिये हथगोले फेंके। आतंकवादियों ने दो तरफ से थाने से सटे शिविर पर हथगोले फेंके थे। लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :आतंकी हमलाजम्मू कश्मीर समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा