लाइव न्यूज़ :

माओवादियों से संपर्क रखने को लेकर तेलंगाना में दो लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: October 21, 2019 05:11 IST

जिला पुलिस अधीक्षक सुनील दत्त ने बताया कि अनिल माओवादियों के मुखौटा संगठन (कमेटी फॉर द रिलीज ऑफ पॉलिटिकल प्रिजनर्स) और तेलंगाना विद्यार्थी वेदिका (टीवीवी) का वारंगल जिला सचिव था।

Open in App

प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) संगठन के लिए शहरी इलाकों में काम करने वाले लोगों के खिलाफ जारी कार्रवाई के तहत एक वकील सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने वाहन जांच के दौरान भ्रदाद्री कोठागुदम जिले में शनिवार को वकील अनिल कुमार और डी सुरेश को उस वक्त गिरफ्तार कर लिया, जब वे एक मोटरसाइकिल से कहीं जा रहे थे। गैर कानूनी गतिविधि (रोकथाम) कानून (यूएपीए) और आईपीसी की धारा 120 बी (आपराधिक साजिश) के तहत दोनों लोगों के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया है।

जिला पुलिस अधीक्षक सुनील दत्त ने बताया कि अनिल माओवादियों के मुखौटा संगठन (कमेटी फॉर द रिलीज ऑफ पॉलिटिकल प्रिजनर्स) और तेलंगाना विद्यार्थी वेदिका (टीवीवी) का वारंगल जिला सचिव था।

टॅग्स :तेलंगानामाओवाली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

कारोबार1,695.54 करोड़ रुपये की लागत, 1327 एकड़ में फैला और 24,400 नौकरी?, वारंगल में पीएम मित्रा पार्क का उद्घाटन

भारतप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 मई को कर्नाटक और तेलंगाना का करेंगे दौरा, विभिन्न योजनाओं का रखेंगे आधारशिला और उद्घाटन

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार