लाइव न्यूज़ :

मंदिर में चोरी के आरोप में दो लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 21, 2021 23:57 IST

Open in App

मथुरा में एक मंदिर से नकदी और अन्य सामान चोरी करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। सूचना मिलने पर कार्रवाई करते हुए हरियाणा के किरण पाल और बलदेव (मथुरा) के महराज सिंह उर्फ महा सिंह को शुक्रवार रात करीब 11 बजे यमुना पुल पुलिस चौकी के सामने जांच के दौरान पकड़ा गया। पुलिस ने बताया कि इसी साल 11 मई को दोनों ने नौझील शेरगढ़ रोड स्थित झड़ी हनुमान मंदिर से चोरी की थी। पुलिस के अनुसार, उन्होंने सात साधुओं को उनके भोजन में नींद की गोलियां मिलाकर मंदिर में सुला दिया, जिसके बाद वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने बताया कि इस संबंध में नौझील थाने में मामला दर्ज किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टलखनऊ-मुंबई पुष्पक एक्सप्रेस ट्रेन युवती से सामूहिक बलात्कार, 4 अरेस्ट, मोबाइल फोन और यात्रियों से 96390 रुपये की लूट

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज