लाइव न्यूज़ :

J&K: पाकिस्तान की नापाक हरकत से तीन जवान शहीद, सुरक्षाबलों ने मार गिराए दो घुसपैठिए  

By रामदीप मिश्रा | Updated: October 21, 2018 17:38 IST

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, एलओसी पर जवानों ने दो पाकिस्तानी घुसपैठियों को मार गिराया। इस दौरान तीन सुरक्षाबल के जवान शहीद हो गए और एक गंभीर रूप से घायल हो गया है।

Open in App

जम्मू-कश्मीर में एकबार फिर पाकिस्तान ने नापाक हरकत की है, जिसका सुरक्षबलों ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। इस दौरान तीन सुरक्षाबल शहीद हो गए हैं और एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया है। वहीं, जवानों ने दो पाकिस्तानी घुसपैठियों को मार गिराया है। 

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, एलओसी पर जवानों ने दो पाकिस्तानी घुसपैठियों को मार गिराया। इस दौरान तीन सुरक्षाबल के जवान शहीद हो गए और एक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घुसपैठियों के कब्जे से दो एके-47 राइफें बरामद की गई हैं और फिलहाल सर्च ऑपरेशन जारी है। इसके अलावा राजस्थान के श्रीगंगानगर और बीकानेर से लगती भारत पाकिस्तान अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने रविवार तड़के भारत की सीमा में घुसने का प्रयास कर रहे एक पाकिस्तानी घुसपैठिये को मार गिराया।

सीमा सुरक्षा बल के उप महानिरीक्षक एम एस राठौड़ ने बताया कि तड़के तीन बजे सीमासुरक्षा बल की कैलाश पोस्ट पर 35 वर्षीय पाकिस्तानी घुसपैठिया भारत की सीमा में घुसने का प्रयास कर रहा था । इस पर सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने उसे मार गिराया।

उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी घुसपैठिये के शव को पाक रैंजर्स को सौंपा जायेगा और यदि पाक रैंजर्स शव लेने से इंकार करते है तो शव को श्रीगंगानगर पुलिस के सुपुर्द कर दिया जायेगा।आपको बता दें रविवार को ही जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सेना और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ हुई है। इसमें सेना ने तीन आतंकियों को तो मार गिराया है। लेकिन, मुठभेड़स्थल पर हुए एक धमाके में छह नागरिकों की मौत हो गई। चार अन्य नागरिकों की दशा नाजुक बताई जा रही है। कुल 15 नागरिक जख्मी हुए थे। फिलहाल इस पर विवाद है कि इतने नागरिक मुठभेड़स्थल पर कैसे मौजूद थे। एक रपट के मुताबिक, उन्हें सुरक्षाबलों ने आतंकियों को मनाने के लिए आगे भेजा था तो पुलिस का दावा है कि आतंकियों के मारे जाने के बाद लोग उस मकान में जा घुसे थे जहां आतंकी मारे गए थे।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज