लाइव न्यूज़ :

मप्र में प्याज बीज खरीद में अनियमितता की जांच के बीच उद्यानिकी विभाग के दो अधिकारियों का तबादला

By भाषा | Updated: December 20, 2021 17:14 IST

Open in App

भोपाल, 20 दिसंबर मध्य प्रदेश सरकार ने उद्यानिकी विभाग की प्रमुख सचिव और 1992 बैच की भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) की अधिकारी कल्पना श्रीवास्तव का बिना कोई विभाग दिए राज्य सचिवालय में तबादला कर दिया है।

वहीं, उद्यानिकी विभाग के आयुक्त व 1993 बैच के भारतीय वन सेवा (आईएफएस)के अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल को वापस वन विभाग की सेवा में भेज दिया गया है।

श्रीवास्तव ने हाल ही में प्याज बीज खरीद घोटाले के आरोपों की जांच शुरू की थी। 18 दिसंबर को छुट्टी के दिन जारी किए गए उनके इस तबादला आदेश ने यहां अटकलों को जन्म दे दिया है कि उनका तबादला प्याज बीज खरीद में कथित अनियमितताओं की जांच से जुड़ा हो सकता है।

उद्यानिकी विभाग का प्रभार अतिरिक्त मुख्य सचिव जे एन कंसोटिया को दिया गया है जिनके पास पशुपालन विभाग का भी प्रभार है।

विभाग के सूत्रों ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि मध्यप्रदेश पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने प्याज बीज मामले की जांच शुरु कर दी है।

किसान एकता मंच ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को लिखे पत्र में आरोप लगाया था कि विभाग द्वारा प्याज की खरीद में दो करोड़ रुपये का घोटाला था।मंच ने इस मामले में आपराधिक मामला दर्ज कराने की मांग की थी।

उद्यानिकी विभाग अधिकारी कर्मचारी संघ के कार्यकारी अध्यक्ष महेश प्रताप सिंह बुंदेला ने भी मुख्यमंत्री के साथ साथ कल्पना श्रीवास्तव और ईओडब्ल्यू को पत्र लिखकर मामले की जांच और आपराधिक मामला दर्ज करने की मांग की थी।

बुंदेला ने अपने शिकायत पत्र में दावा किया कि विभाग ने प्याज के बीज 2,300 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से खरीदे जबकि उस वक्त भाव करीब 1,100 रुपये का था।

सूत्रों ने कहा कि श्रीवास्तव ने विभाग के प्रमुख सचिव के रूप में शिकायतों के आधार पर जांच शुरु की और 18 अक्टूबर को आयुक्त को खरीद नियमों का उल्लंघन करने के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया था। इस मामले में भुगतान को भी रोक दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू