लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश में ओमीक्रोन के दो नए मामले, कुल संख्या चार हुई

By भाषा | Updated: December 24, 2021 12:45 IST

Open in App

अमरावती, 24 दिसंबर आंध्र प्रदेश में शुक्रवार को कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमीक्रोन के दो नए मामले सामने आने के बाद इस स्वरूप के कुल मामलों की संख्या बढ़कर चार हो गई।

एक अधिकारी ने बताया कि इस स्वरूप के दो नए मामले विशाखापत्तनम और पूर्वी गोदावरी जिलों से सामने आए हैं। दोनों संक्रमित व्यक्ति विदेश से यहां लौटे हैं। पूर्वी गोदावरी जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के.वी.एस गौरीश्वर राव ने बताया कि कुवैत से हाल में लौटी 39 वर्षीय महिला ओमीक्रोन से संक्रमित पाई गई। महिला 19 दिसंबर को विजयवाड़ा पहुंची थी और जांच में संक्रमित पाई गई थी, जिसके बाद उसके नमूने को जीनोम अनुक्रमण के लिए सीसीएमबी, हैदराबाद भेजा गया और जांच में 23 दिसंबर को ओमीक्रोन की पुष्टि हुई।

अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि महिला घर में पृथकवास में है और ठीक है। उनके नजदीकी संपर्क में आए लोगों में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई।

विजाग स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि संयुक्त अरब अमीरात से 15 दिसंबर को विशाखापत्तनम पहुंचे व्यक्ति में संक्रमण की पुष्टि हुई थी। उनमें बुखार के लक्षण थे और उपचार चल रहा है। उनके नमूने को जीनोम अनुक्रमण के लिए भेजा गया, जिसमें ओमीक्रोन स्वरूप की पुष्टि हुई। वह अभी घर में पृथकवास में हैं।

इससे पहले केन्या और आयरलैंड से राज्य पहुंचे दो लोगों में ओमीक्रोन की पुष्टि हुई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 20 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 20 May 2026: आज मिथुन राशिवालों को होगी परेशानी, जानें सभी राशियों का भविष्य

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारITR Filing 2026: घर बैठे मिनटों में दाखिल करें ITR, यहां समझें आसान तारीका

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज