लाइव न्यूज़ :

नोएडा में आज कोरोना वायरस के दो और मामले आये सामने, जिले में अब तक 218 लोग संक्रमित

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 10, 2020 18:40 IST

ग्रेटर नोएडा स्थित शारदा अस्पताल से स्वस्थ होने के बाद 14 मरीजों को छुट्टी दे दी गई। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक कोविड-19 से दो लोगों की मौत हो चुकी है।

Open in App
ठळक मुद्देजिले में अब तक कोविड-19 से दो लोगों की मौत हो चुकी है। 33 लोगों की जांच रिपोर्ट आई जिसमें दो लोग कोविड-19 से संक्रमित पाए गए जबकि 31 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले में रविवार को कोविड-19 के दो और मामले सामने आये। जिला सर्विलांस अधिकारी डा.सुनील दोहरे ने बताया कि रविवार को 33 लोगों की जांच रिपोर्ट आई जिसमें दो लोग कोविड-19 से संक्रमित पाए गए जबकि 31 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

उन्होंने बताया कि वहीं ग्रेटर नोएडा स्थित शारदा अस्पताल से स्वस्थ होने के बाद 14 मरीजों को छुट्टी दे दी गई। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक कोविड-19 से दो लोगों की मौत हो चुकी है।

आज संक्रमण के दो और मामले सामने आने के बाद यहां इस महामारी के मामलों की कुल संख्या 218 हो गई है। डा. दोहरे ने बताया कि इस महामारी से 135 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और उन्हें अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है जबकि 81 मरीजों का यहां के विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। 

सिंगापुर से लौटे 35 भारतीयों को ग्रेटर नोएडा के एक होटल में पृथक-वास में रखा गया

सिंगापुर से वापस लाए गए 35 भारतीयों को ग्रेटर नोएडा के एक चार-सितारा होटल में पृथक-वास में रखा गया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। ये लोग आठ मई को एयर इंडिया की एक विशेष उड़ान से दिल्ली आए थे। उसके बाद उन्हें गौतम बुद्ध नगर लाया गया जहां डॉक्टरों की टीमें उनके स्वास्थ्य पर नजर रखेंगी।

जिला प्रशासन ने एक बयान में कहा कि हर व्यक्ति से ‘‘सैवाय सूट’’ होटल में एक कमरे के लिए प्रतिदिन दो हजार रूपए लिए जाएंगे। इस राशि में भोजन और कर शामिल हैं। इसमें कहा गया है कि कुछ लोगों ने होटल का खर्च वहन करने में असमर्थता जतायी थी और उन्हें सरकार द्वारा संचालित पृथक-वास केद्रों में रहने की पेशकश की गयी है।

कुछ लोगों ने होटल में एयर कंडीशनर की मांग की थी लेकिन डॉक्टरों की सलाह पर यह सेवा नहीं दी जा रही है। कुछ लोगों ने भोजन की गुणवत्ता पर सवाल उठाए थे और होटल को इससे अवगत करा दिया गया है।

टॅग्स :कोरोना वायरसउत्तर प्रदेश में कोरोनानोएडा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

भारतनोएडा की प्राइवेट कंपनी में लगी भीषण आग, 16 दमकल गाड़ियां मौके पर

ज़रा हटकेViral Video: जूनियर छात्रा को मारे थप्पड़, दी गालियां; नोएडा की यूनिवर्सिटी का खौफनाक वीडियो वायरल, हरकत में आई पुलिस

क्राइम अलर्टNoida News: सौतेले पिता ने 2 बच्चों को नाले में फेंका, राहगीरों ने समय रहते बचाया

भारतNoida Traffic Alert: छठ पूजा के दौरान बदला रूट, नोएडा जाने वालों के लिए जारी ट्रैफिक एडवाइजरी; पढ़ें यहां

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो