लाइव न्यूज़ :

नोएडा में पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद दो बदमाश गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 27, 2021 11:10 IST

Open in App

नोएडा पुलिस और लूटपाट करके भाग रहे बदमाशों के बीच बृहस्पतिवार रात को हुई मुठभेड़ में दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया। इनमें से एक बदमाश के पैर में पुलिस की तरफ से चलाई गई गोली भी लगी है। अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) रणविजय सिंह ने बताया कि सेक्टर 78 स्थित महागुन सोसायटी के पास से एक महिला का मोबाइल फोन लूट कर भाग रहे दो बदमाशों की बृहस्पतिवार देर रात को थाना सेक्टर 49 पुलिस से मुठभेड़ हो गई। उन्होंने बताया कि सेक्टर 113 के पास हुई मुठभेड़ के दौरान पुलिस द्वारा चलाई गई गोली एक बदमाश दिल्ली के जहांगीरपुरी के निवासी विपिन कुमार पैर में लगी। उन्होंने बताया कि गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साथ ही बताया कि उसका दूसरा साथी राहुल निवासी जनपद अलीगढ़ मौके से भाग गया था लेकिन पुलिस ने पीछा करके उसे गिरफ्तार कर लिया। अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में घायल बदमाश दिन में जोमैटो कंपनी में डिलीवरी ब्वॉय के रूप में काम करता था तथा रात के समय लूटपाट करता था। उसके पास से पुलिस ने लूटा हुआ मोबाइल फोन, एक देसी तमंचा, कारतूस, वारदातों में इस्तेमाल की जाने वाली मोटरसाइकिल और चाकू बरामद किया है। सिंह ने बताया कि दोनों बदमाश पूर्व में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में काम करते थे। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार बदमाशों ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में लूटपाट की कई वारदातों को अंजाम देने की बात स्वीकार की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

भारतनोएडा यातायात पुलिसः इन रास्ते पर जानें से बचिए, नए साल में प्रवेश बैन?, 31 दिसंबर और 1 जनवरी को घर से निकलने से पहले देखिए गाइडलाइन

क्राइम अलर्टNoida News: सौतेले पिता ने 2 बच्चों को नाले में फेंका, राहगीरों ने समय रहते बचाया

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar Trailer Launch: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में शामिल होंगे करीब 2000 फैंस

क्राइम अलर्टग्रेटर नोएडा में बीच सड़क युवक की पिटाई, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम