लाइव न्यूज़ :

छात्र की हत्या मामले में दो नाबालिग पकड़े गए

By भाषा | Updated: February 17, 2021 15:36 IST

Open in App

नोएडा (उप्र), 17 फरवरी नोएडा थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के एक गांव में पिछले वर्ष हुई 10 वर्षीय छात्र की हत्या के आरोप में पुलिस ने दो नाबालिग छात्रों को बुधवार को पकड़ा है।

पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) राजेश एस ने बताया कि थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले एक 10 वर्षीय छात्र का शव खंडहर हो चुके एक मकान से 11 अक्टूबर 2020 को मिला था।

उन्होंने बताया कि घटना की जांच कर रही थाना सेक्टर 49 पुलिस ने आज एक सूचना के आधार पर किशोर की हत्या करने के मामले में दो नाबालिग छात्रों को पकड़ा।

उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने पुलिस को बताया है, कि उन्होंने छात्र के साथ एक बार दुष्कर्म किया था और घटना वाले दिन भी ये लोग छात्र के साथ दोबारा वही हरकत कर रहे थे,इसी दौरान धक्का-मुक्की में छात्र गिर गया और उसके सर में ईंट से चोट लग गई।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने बताया कि इसके बाद वे उसे वहां छोड़कर भाग गए।

उन्होंने बताया कि अत्यधिक रक्तस्राव की वजह से छात्र की मौत हो गई। दोनों आरोपियों को किशोर अदालत में पेश किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्रिकेटप्रिंस यादव के पहले भारत कॉल-अप पर LSG के मालिक संजीव गोयनका की अविस्मरणीय प्रतिक्रिया

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल