लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: कुपवाड़ा में पाकिस्तानी आर्मी की गोलीबारी में दो भारतीय जवान शहीद, एक नागरिक की भी मौत, तीन घायल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 20, 2019 09:24 IST

जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद से ही पाकिस्तान बिना उकसावे के लगातार LOC पर फायरिंग कर रहा है.

Open in App
ठळक मुद्दे भारतीय सेना पाक गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दे रही है।फायरिंग में एक नागरिक की भी मौत हो गई है जबकि तीन अन्य लोग घायल हुए हैं।

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा के तंगधार सेक्टर में पाकिस्तान आर्मी की गोलीबारी में दो भारतीय जवान शहीद हो गए हैं. बिना उकसावे के पाकिस्तानएलओसी पर लगातार फायरिंग कर रहा है। पाकिस्तान की ओर से हो रही फायरिंग में एक नागरिक की भी मौत हो गई है जबकि तीन अन्य लोग घायल हुए हैं। भारतीय सेना पाक गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दे रही है।

शनिवार को भी पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर भारत की अग्रिम चौकियों और गांवों को निशाना बनाते हुए एक बार फिर संघर्षविराम का उल्लंघन किया। अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान ने बीती रात लगभग साढ़े सात बजे हीरानगर सेक्टर के मन्यारी-चोरगली क्षेत्र में अकारण गोलीबारी शुरू कर दी जो पूरी रात रुक-रुक कर जारी रही।

उन्होंने बताया कि सीमा सुरक्षाबल (बीएसएफ) ने इस गोलीबारी का माकूल जवाब दिया। अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान की गोलीबारी में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है और यह शनिवार सुबह लगभग सवा चार बजे बंद हुई।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरपाकिस्तानभारतीय सेनाएलओसी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल