लाइव न्यूज़ :

केरल में भारी बारिश के कारण मकान ढहने से दो बच्चियों की मौत

By भाषा | Updated: October 12, 2021 10:59 IST

Open in App

मलाप्पुरम (केरल), 12 अक्टूबर केरल में कई हिस्सों में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच मंगलवार तड़के करीपुर के समीप एक मकान ढहने से दो बच्चियों की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि मकान ढहने से छह महीने की बच्ची और उसकी आठ साल की बहन की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि यह मकान मुंडोट्टुपडम के समीप माथमकुलम में था। यह मकान हादसे का शिकार हुईं बच्चियों के दादा का था।

स्थानीय सूत्रों ने बताया कि पास स्थित एक निर्माणाधीन मकान बारिश की वजह से तड़के चार बजकर 30 मिनट पर पीड़ितों के मकान पर गिर गया। बच्चों को कोझिकोड चिकित्सा कॉलेज ले जाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

केरल में सोमवार से भारी बारिश जारी है। मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में मंगलवार को भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। विभाग ने बताया कि पूर्व-मध्य अरब सागर के ऊपर चक्रवात बना है और इसके अगले तीन दिनों तक बने रहने की संभावना है, जिसके कारण केरल में 11 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक भारी बारिश का अनुमान है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट2026 में 579 रन, रियान, किशन और सूर्यकुमार से आगे निकल वैभव?, एक आईपीएल सीज़न में किसी अनकैप्ड बल्लेबाज सर्वाधिक रन, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

क्रिकेटकेवल 7 छक्के दूर?, 14 साल बाद टूटेगा गेल रिकॉर्ड?, 2026 में 53 छक्का लगा चुके सूर्यवंशी, विराट, रोहित, अभिषेक, धोनी और किशन का नाम भी नहीं?

पूजा पाठPanchang 20 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 20 May 2026: आज मिथुन राशिवालों को होगी परेशानी, जानें सभी राशियों का भविष्य

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज