लाइव न्यूज़ :

दो दिग्गज टेलीकॉम कंपनियों ने जताया भरोसा, अब हुवावे की तकनीक से दौड़ेगी की 5जी सेवाएं!

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 16, 2020 05:08 IST

जियो ने दक्षिण कोरियाई कंपनी सैमसंग के साथ 5जी परीक्षण के लिए करार करने का इरादा व्यक्त किया है. आज 5जी परीक्षण के लिए दूरसंचार कंपनियों की ओर से आवेदन देने की अंतिम तिथि थी.

Open in App
ठळक मुद्दे5जी परीक्षण में शामिल होने को लेकर लंबे समय से हां-ना की स्थिति बनी हुई थीभारत की दो दिग्गज टेलीकॉम कंपनियों ने भरोसा जताया है.

 चीन की दिग्गज टेलीकॉम कंपनी हुवावे के 5जी परीक्षण में शामिल होने को लेकर लंबे समय से हां-ना की स्थिति बनी हुई थी. इस बीच उसकी तकनीक और उपकरण को लेकर भारत की दो दिग्गज टेलीकॉम कंपनियों ने भरोसा जताया है. एयरटेल और वोडाफोन की ओर से दूरसंचार मंत्रालय को कहा गया है कि वे 5जी परीक्षण के लिए नोकिया, एरिक्सन के साथ ही चीन की जेडटीई के साथ ही हुवावे को भी अपने साथ जोड़ रहे हैं.

वहीं, जियो ने दक्षिण कोरियाई कंपनी सैमसंग के साथ 5जी परीक्षण के लिए करार करने का इरादा व्यक्त किया है. आज 5जी परीक्षण के लिए दूरसंचार कंपनियों की ओर से आवेदन देने की अंतिम तिथि थी. हुवावे को लेकर वार-पलटवार की वजह यह थी कि अमेरिका और यूरोपीय देशों का कहना है कि यह कंपनी अपने उपकरणों के जरिये जासूसी करती है. जिससे सभी डाटा और सूचनाएं चीन चली जाती हैं.

हालांकि हुवावे इसका लगातार विरोध करती रही है. उसका कहना है कि ऐसा कहने से पहले सबूत देने चाहिए. यह माना जा रहा था कि अमेरिकी दबाव में 5जी परीक्षण में हुवावे को शामिल नहीं किया जा रहा है. लेकिन, हाल ही में दूरसंचार मंत्री रविशंकर प्रसाद ने ऐलान किया था कि सरकार परीक्षण में सभी कंपनियों को शामिल होने का मौका देगी.

एक बार परीक्षण पूरा होने पर यह निर्णय किया जाएगा कि किन कंपनियों को स्थाई रूप से 5जी सेवा संचालन में आने की इजाजत दी जाएगी. वैश्विक कूटनीतिक परिदृश्य को देखते हुए सरकार ने सभी कंपनियों को शामिल होने की इजाजत दी है. भारत नहीं चाहता है कि उसके किसी भी कदम से यह संदेश जाए कि वह एक देश के साथ है और दूसरे देश के साथ नहीं है.

खासकर चीन को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है क्योंकि इसके 5-जी उपकरण सस्ते और सुलभ हैं. साथ ही बिना सबूत के उस पर आरोप लगाना भी उचित नहीं है. जिसके बाद सरकार ने परीक्षण में हुवावे को भी शामिल करने का निर्णय किया. बताया जाता है कि बंगलुरु में हुवावे जहां एयरटेल के लिए परीक्षण करेगी तो वहीं उसके उपकरण दिल्ली में वोडाफोन के 5-जी परीक्षण को अंजाम देगी.

टॅग्स :एयरटेलवोडाफ़ोन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारएक अक्टूबर, 2026 से 30 सितंबर, 2031 तक रहेंगे एयरटेल के चेयरमैन?, सुनील भारती मित्तल को निदेशक मंडल ने किया नियुक्त

कारोबारभारती एयरटेलः 36 करोड़ ग्राहकों को एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम की मुफ्त सेवा, 365 दिन रिचार्ज खर्च 4000 रुपये, कैसे उठाएं लाभ

कारोबार80,502 करोड़ रुपये का बकाया, वोडाफोन आइडिया का शुद्ध घाटा कम होकर 5,286 करोड़ रुपये

कारोबारVodafone Idea: ₹87,695 करोड़ बकाया, मोदी सरकार ने वोडाफोन-आइडिया को 5 साल की दी राहत, शेयर बाजार 11% गिरा

कारोबारनंबर-1 रिलायंस जियो?, FWA सर्विस प्रोवाइडर में किया कमाल, 5जी ग्राहकों का आंकड़ा 21.30 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज