लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में कोविड-19 से दो की मौत, 26 नये रोगी

By भाषा | Updated: August 28, 2021 21:53 IST

Open in App

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 से दो लोगों की मौत हुई तथा मरने वालों की संख्या 22,807 हो गयी है। संक्रमण के 26 नये रोगी सामने आने से कुल रोगियों की संख्या 17,09,234 पर पहुंच गयी है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा शनिवार को जारी बुलेटिन के मुताबिक मरने वाले रोगियों में एक गाजीपुर व एक प्रयागराज का है।बुलेटिन के मुताबिक प्रदेश में 45 रोगी ठीक हुए और इस तरह ठीक होने वाले लोगों की कुल संख्या 16,86,128 हो गई है। प्रदेश में संक्रमण का उपचार करवा रहे रोगियों की संख्या 299 है।इससे पहले अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार प्रदेश में संक्रमण में काफी कमी आने के बाद भी परीक्षण कम नहीं किये जा रहे हैं। गत एक दिन में कुल 2,17,109 नमूनों की जांच की गयी है तथा प्रदेश में अब तक कुल 7,17,38,692 नमूनों की जांच की जा चुकी है।प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में निगरानी एवं कोविड रोधी टीकाकरण का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में शुक्रवार को टीके की 30,00,680 खुराक लगायी गई जिसमें 5,89,18,523 पहली खुराक तथा 1,09,19,684 दूसरी खुराक लगायी गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यजख्मों के पार, उम्मीद की लाल रोशनी ‘रेडक्रॉस’

भारतमीथेन : रिसाव दिखता नहीं, लेकिन असर रुकता नहीं

भारतबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल, एंबुलेंस का पेट्रोल खत्म होने के कारण एक बुजुर्ग मरीज की हुई तड़प-तड़पकर मौत

स्वास्थ्यबर्नेट होम्योपैथी द्वारा आयोजित चौथा विश्व होम्योपैथी शिखर सम्मेलन, वैश्विक पहचान की ओर मजबूत कदम

भारतGujarat: दाहोद में शादी का खाना खाने से 400 से ज्यादा लोग बीमार, स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की जांच

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?