लाइव न्यूज़ :

दिल्ली विधानसभा चुनाव: मतदाता बनने के लिये बचा है सिर्फ दो दिन का समय

By भाषा | Updated: January 9, 2020 22:40 IST

दिल्ली निर्वाचन कालेज द्वारा जारी बयान के अनुसार इस साल एक जनवरी को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले लोग दिल्ली की मतदाता सूची में 11 जनवरी तक अपना नाम दर्ज करा सकते हैं।

Open in App

दिल्ली का मतदाता बनने की निर्धारित समय सीमा 11 जनवरी होने के मद्देनजर नये मतदाताओं के लिए मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिये दो दिन का समय शेष है। चुनाव आयोग द्वारा छह जनवरी को घोषित दिल्ली विधानसभा चुनाव कार्यक्रम के तहत आठ फरवरी को मतदान और 11 फरवरी को मतगणना होगी। इसके मद्देनजर मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की अंतिम समय सीमा 11 जनवरी निर्धारित की गयी है।

दिल्ली निर्वाचन कालेज द्वारा जारी बयान के अनुसार इस साल एक जनवरी को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले लोग दिल्ली की मतदाता सूची में 11 जनवरी तक अपना नाम दर्ज करा सकते हैं। दिल्ली का मतदाता बनने के लिये आवेदकों को दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी के कार्यालय की वेबसाइट, राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल या वोटर हेल्पलाइन मोबाइल एप का विकल्प मुहैया कराया गया है।

आयोग ने स्पष्ट किया कि मतदाताओं को केवल मतदाता पहचान पत्र होने के आधार पर चुनाव के दौरान अपना वोट डालने का अधिकार नहीं मिलेगा। मतदान में हिस्सा लेने के लिए मतदाता का नाम मतदाता सूची में दर्ज होना आवश्यक है। ऐसे मतदाता, जिनके पास मतदाता पहचान पत्र है, मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज होने की पुष्टि मोबाइल फोन से एसएमएस कर अथवा दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट, राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल, वोटर हेल्पलाइन एप या मतदाता हेल्पलाइन नंबर 1950 के माध्यम से कर सकते हैं।

आयोग ने स्पष्ट किया कि अगर किसी मतदाता का नाम मतदाता सूची में नहीं है तो उसे इसके लिये फॉर्म-6 भरकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। मतदाता अपने विधानसभा क्षेत्र के निकटतम मतदान केंद्र या निकटतम सामान्य सेवा केंद्र (सीएससी) में आवश्यक दस्तावेजों के साथ विधिवत रूप से भरा फॉर्म-6 भी जमा कर सकते है।

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020दिल्लीदिल्ली समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज