लाइव न्यूज़ :

भाजपा महिला मोर्चा की दो दिवसीय बैठक की शुरुआत आज से, सोमवार को समापन करेंगे योगी

By भाषा | Updated: September 5, 2021 10:42 IST

Open in App

उत्‍तर प्रदेश में अगले वर्ष की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महिला मोर्चा की दो दिवसीय बैठक यहां रविवार से शुरू होगी। प्रदेश पदाधिकारी और कार्यसमिति बैठक का समापन सोमवार को उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ करेंगे। इस बैठक के जरिये भाजपा महिला कार्यकर्ताओं की केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं के साथ बूथ एवं मंडल इकाइयों से लेकर जिलों तक संगठन को मजबूती देने तथा 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने के लिए जिम्मेदारी एवं जवाबदेही तय करेगी। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं महिला मोर्चा के प्रभारी विजय बहादुर पाठक ने रविवार को ट्वीट किया, “भाजपा महिला मोर्चा, उत्तर प्रदेश की दो दिवसीय प्रदेश पदाधिकारी और कार्यसमिति की बैठक आज से लखनऊ में प्रारंभ हो रही है, जिसमें महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वानती श्रीनिवासन, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उप मुख्‍यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और डॉक्टर दिनेश शर्मा का अलग-अलग सत्रों में मार्गदर्शन मिलेगा।'' उन्होंने बताया कि मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ सोमवार को कार्यसमिति की बैठक का समापन करेंगे। पाठक ने रविवार को 'पीटीआई-भाषा' से कहा, ''मोदी सरकार और योगी सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों एवं निर्णयों को माताओं-बहनों के बीच पहुंचाना है और बूथ, मण्डल, जिला स्तर तक पहुंचकर महिलाओं को पार्टी से जोड़ने का कार्य करना है। मातृशक्ति का परिश्रम 2022 विधानसभा चुनाव में भाजपा की विजय का आधार बनेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

भारतयूपी पंचायत चुनाव का इंतजार कर रहे करोड़ों को तोहफा, 12 प्रस्ताव को मंजूरी

भारतगोरखपुर में बनेगा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, CM योगी ने रखा शिलान्यास

भारत2027 में विधानसभा चुनाव और यूपी में शुरू होगा उद्घाटन-शिलान्यास का सिलसिला?, बड़ी परियोजनाओं को लेकर मुख्यमंत्री योगी और विपक्ष की तैयारी हुई तेज 

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज