लाइव न्यूज़ :

ग्रेटर नोएडा हादसा: पुलिस ने बिल्डर सहित 3 को किया गिरफ्तार, 18 के खिलाफ केस दर्ज

By भाषा | Updated: July 18, 2018 13:48 IST

मेरठ जोन के पुलिस महानिरीक्षक राम कुमार ने बताया कि बिसरख थाना क्षेत्र के शाहबेरी गांव में बीती रात एक निर्माणाधीन इमारत गिर गई। उसकी चपेट में आकर पास की एक अन्य इमारत भी ढह गई।

Open in App

नोएडा, 18 जुलाई: नोएडा के शाहबेरी गांव में मंगलवार रात छह मंजिला दो इमारतें ढहने से तीन लोगों की मौत होने के सिलसिले में पुलिस में तीन लोगों को गिरफ्तार कर, 18 लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। मेरठ जोन के पुलिस महानिरीक्षक राम कुमार ने बताया कि बिसरख थाना क्षेत्र के शाहबेरी गांव में बीती रात एक निर्माणाधीन इमारत गिर गई। उसकी चपेट में आकर पास की एक अन्य इमारत भी ढह गई।

उन्होंने बताया कि अभी तक तीन शव निकाले गए हैं और कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है। उन्होंने बताया कि बिसरख पुलिस ने इस सिलसिले में करीब दो दर्जन लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। कुमार ने बताया कि पुलिस ने जमीन के मालिक गंगाशंकर द्विवेदी, दिनेश और संजय को गिरफ्तार कर लिया है। अवैध इमारत बनाने के मामले में 18 अन्य लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा हादसा: प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया 100 नंबर पर फोन करके दी थी सूचना, 45 मिनट बाद पहुंची पुलिस

पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। उन्हें जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है। घटना की सूचना मिलने पर सुबह ही मौके पर पहुंचे कुमार ने बचाव एवं राहत कार्य का जायजा लिया और उसे जल्दी पूरा करने का निर्देश दिया। अधिकारी ने बताया कि बचाव कार्य में 12 जेसीबी और दो पोकलेन मशीनें लगाई गई हैं। आसपास के जनपदों से भी दमकल विभाग की गाड़ियों तथा एनडीआरएफ बल के जवानों को बुलाया गया है। उन्होंने कहा, हमारा प्रयास मलबे में दबे लोगों को जल्द से जल्द बाहर निकालने का है।

ये भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा में 2 इमारतें गिरीं, 3 की मौत, रेस्क्यू अब भी जारी, 50 लोगों के फंसने की आशंका 

वहीं गौतम बुद्ध नगर के जिलाधिकारी बृजेश नारायण सिंह ने मामले की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए हैं। सिंह ने बताया कि इस मामले की अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) कुमार विनीत सिंह के नेतृत्व में मजिस्ट्रेटी जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि इमारत के निर्माण में कई खामियां नजर आ रही हैं और फिलहाल 13 बिंदुओं पर जांच करने के निर्देश दिए गए हैं।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :ग्रेटर नोएडाउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप