लाइव न्यूज़ :

बिहार में पीएम केयर्स फंड के पैसे से 500 बेड वाले दो अस्थाई अस्पतालों का होगा निर्माण, राज्य के इन दो शहरों में बनेंगे अस्पताल

By अनुराग आनंद | Updated: August 24, 2020 13:42 IST

पीएमओ ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है कि बिहार में 500 बेडों के दो अस्थाई अस्पताल का निर्माण डीआरडीओ पीएम केयर्स फंड की मदद से करेगा।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने सोमवार को सिलसिलेवार ट्वीट कर यह जानकारी दी और बताया कि इन अस्पतालों का निर्माण रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) करेगा।पीएमओ ने ट्वीट में कहा है कि ये दोनों अस्पताल बिहार में कोविड से स्थिति में सुधार के लिए एक लंबा रास्ता तय करेगा।

नयी दिल्ली: देश में कोरोना संक्रमण के मामले में तेजी से वृद्धि हो रही है। पिछले कुछ दिनों से देश के उत्तर प्रदेश व बिहार जैसे राज्यों में कोरोना संक्रमण के मामले में तेजी आई है। ऐसे में खबर है कि  प्रधानमंत्री नागरिक सहायता और राहत कोष (पीएम केयर्स फंड) न्यास ने कोरोना महामारी के खिलाफ जारी लड़ाई के मद्देनजर बिहार के बिहटा और मुजफ्फरपुर में 500 बिस्तरों वाले दो अस्थायी अस्पतालों की स्थापना के लिए धन आवंटित करने का फैसला किया है।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने सोमवार को सिलसिलेवार ट्वीट कर यह जानकारी दी और बताया कि इन अस्पतालों का निर्माण रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) करेगा।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट में कहा, ‘‘पीएम केयर्स कोष न्यास ने कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई के तहत बिहार के पटना और मुजफ्फरपुर में 500 बिस्तरों वाले कोविड-19 अस्थायी अस्पतालों के निर्माण के लिए धन आवंटित करने का फैसला किया है।

इन अस्पतालों का निर्माण डीआरडीओ करेगा। यह बिहार में कोविड से स्थिति में सुधार के लिए एक लंबा रास्ता तय करेगा।’’ पीएमओ के मुताबिक पटना के करीब बिहटा में 500 बिस्तरों वाले अस्पताल का आज ही उद्घाटन हो जाएगा जबकि मुजफ्फरपुर में 500 बेड वाले अस्पताल का शुभारंभ जल्द ही किया जाएगा।

पीएमओ ने कहा, ‘‘इन अस्पतालों में 125 बिस्तर आईसीयू सुविधा से लैस होंगे जिनमें वेंटिलेटर की भी व्यवस्था होगी जबकि शेष 375 बिस्तर सामान्य श्रेणी वाले होंगे। इन अस्पतालों में सशस्त्र बलों की चिकित्सा सेवा से डाक्टरों और पराचिकित्सीय कर्मियों की तैनाती की जाएगी।’’

ज्ञात हो कि कोविड-19 महामारी जैसी किसी भी तरह की आपातकालीन या संकट की स्थिति से निपटने के प्राथमिक उद्देश्य के साथ एक समर्पित राष्ट्रीय निधि की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए और उससे प्रभावित लोगों को राहत प्रदान करने के लिए ‘आपात स्थितियों में प्रधानमंत्री नागरिक सहायता और राहत कोष (पीएम केयर्स फंड)’ के नाम से एक सार्वजनिक परमार्थ ट्रस्ट बनाया गया है।

(पीटीआई इनपुट) 

टॅग्स :पीएम केयर्स फंडबिहारकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार