लाइव न्यूज़ :

सरकारी धन की हेराफेरी करने के आरोप में असम के दो इंजीनियर गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 27, 2021 14:43 IST

Open in App

असम के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के दो इंजीनियरों को सरकारी धन की हेराफेरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि असम के धुबरी जिले के गौरीपुर विकास खंड के इंजीनियर सद्दाम हुसैन और अब्दुल्ला अल-मसूद मुल्ला के खिलाफ 52.72 लाख रुपये के फर्जी बिल पास करने के आरोप में आठ जुलाई को असम के धुबरी जिले में एक मामला दर्ज किया गया था। धुबरी जिला परिषद द्वारा दर्ज प्राथमिकी में ठेकेदार जाहिदुल हक का भी नाम दर्ज था और तीनों फरार थे। पुलिस ने बताया कि दोनों इंजीनियरों को पश्चिम बंगाल के एक दूरस्थ गांव से गिरफ्तार कर धुबरी लाया गया है। ठेकेदार अब भी फरार है। प्राथमिकी के अनुसार, दोनों इंजीनियर ने ठेकेदार के 52.70 लाख रुपये के फर्जी बिल पास किए, जिसने कुछ भी काम नहीं किया था। असम पुलिस ने बताया कि पश्चिम बंगाल पुलिस की मदद से आरोपियों को पकड़ा गया। ठेकेदार की तलाश जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वमादुरो और सद्दाम होने के लिए हिम्मत चाहिए!

भारतAssam Violence: मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद, सेना का फ्लैग मार्च, असम के कार्बी जिले में क्यों भड़की हिंसा; जानें अपडेट

बॉलीवुड चुस्कीZubeen Garg Death Case: असम पुलिस SP और जुबिन गर्ग का चचेरा भाई गिरफ्तार, सिंगर के साथ गया था सिंगापुर

भारतZubeen Garg death: असम पुलिस ने गायक के मैनेजर और महोत्सव आयोजक पर हत्या का आरोप लगाया

भारतग्रामीण विकास को बढ़ावा देने वाली सराहनीय पहल

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में संदीप पाठक के खिलाफ मुकदमा, आम आदमी पार्टी-भाजपा में रार तेज, जानें घटनाक्रम?

भारतपीएम मोदी ने आर बालासुब्रमण्यम और डॉ. जोरम अनिया को नीति आयोग का पूर्णकालिक सदस्य नियुक्त करने की दी मंज़ूरी

भारतदिल्ली के सफदरजंग स्थित घर में जज का शव मिला, आत्महत्या की आशंका, पुलिस कर रही है जांच

भारतबरगी बांध क्रूज हादसा एक बच्चे का शव मिला, मृतकों की संख्या 11 हुई, कुछ अभी भी लापता

भारतVIDEO: खाटूश्याम धाम पहुंचे सचिन पायलट, श्रद्धा के साथ दिखी सियासी ताकत