लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस और भारत जोड़ो यात्रा का ट्विटर अकाउंट नहीं होगा ब्लॉक, HC ने निचली अदालत के फैसले पर लगाई रोक

By रुस्तम राणा | Updated: November 8, 2022 20:18 IST

कर्नाटक कांग्रेस ने निचली अदालत के आदेश के खिलाफ कर्नाटक हाईकोर्ट में एक रिट याचिका दायर की थी। इस याचिका में पार्टी ने निचली अदालत के आदेश को रद्द करने की मांग की थी।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस ने निचली अदालत के आदेश के खिलाफ कर्नाटक हाईकोर्ट में एक रिट याचिका दायर की थीजिसके बाद कर्नाटक हाईकोर्ट ने मंगलवार को निचली अदालत के आदेश पर लगाई रोककांग्रेस को प्रतिवादी के कॉपीराइट का उल्लंघन करने वाले पोस्ट के स्क्रीनशॉट उपलब्ध कराने होंगे

बेंगलुरु: कर्नाटक हाईकोर्ट ने मंगलवार को पोस्ट हटाने की शर्तों के साथ कांग्रेस और भारत जोड़ो यात्रा के ट्विटर अकाउंट को ब्लॉक करने के निचली अदालत के आदेश पर रोक लगा दी है। हालांकि कांग्रेस को प्रतिवादी के कॉपीराइट का उल्लंघन करने वाले पोस्ट के स्क्रीनशॉट उपलब्ध कराने होंगे। कर्नाटक कांग्रेस ने निचली अदालत के आदेश के खिलाफ कर्नाटक हाईकोर्ट में एक रिट याचिका दायर की थी। 

इस याचिका में पार्टी ने निचली अदालत के आदेश को रद्द करने की मांग की थी जिसमें कांग्रेस पार्टी और भारत जोड़ो यात्रा के ट्विटर खातों को अस्थायी रूप से ब्लॉक करने का आदेश दिया गया था। कांग्रेस पर फिल्म केजीएफ चैप्टर -2 के साउंड रिकॉर्ड का अवैध रूप से उपयोग करके एमआरटी म्यूजिक के स्वामित्व वाले वैधानिक कॉपीराइट का उल्लंघन करने का आरोप है।

बेंगलुरु की एक निचली अदालत ने दिया था निर्देश

आपको बता दें कि बेंगलुरु की एक निचली अदालत ने ट्विटर को कांग्रेस पार्टी और भारत जोड़ो यात्रा के खातों को अस्थायी रूप से ब्लॉक करने का निर्देश दिया था।  एमआरटी म्यूजिक ने शिकायत दर्ज कराई थी और यशवंतपुर पुलिस स्टेशन में राहुल गांधी, जयराम रमेश और सुप्रिया श्रीनेत के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

कांग्रेस के इन नेताओ के खिलाफ  कॉपीराइट अधिनियम, सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम और भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) के प्रावधानों के तहत यशवंतपुर पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई गई है। कांग्रेस नेताओं ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर यात्रा के दो वीडियो पोस्ट किए थे, जिसमें केजीएफ -2 फिल्म के लोकप्रिय गीतों का उपयोग बिना अनुमति के किया गया था।

टॅग्स :Karnataka High Courtभारत जोड़ो यात्राBharat Jodo Yatra
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज