लाइव न्यूज़ :

Twin Tower Demolition: 400 से अधिक पुलिस कर्मी, 8 एंबुलेंस, 4 फायर टेंडर मौके पर रहेंगे मौजूद, 3100 गाड़ियां को खाली कराना बाकी, जानें यहां पूरी जानकारी

By अनिल शर्मा | Updated: August 27, 2022 15:25 IST

 उच्चतम न्यायालय ने एमराल्ड कोर्ट सोसाइटी परिसर के बीच इस निर्माण को नियमों का उल्लंघन बताया था, जिसके बाद इन्हें ढहाने का काम किया जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देएडफिस इंजीनियरिंग ने टॉवर को गिराने के लिए  दक्षिण अफ्रीका की जेट डिमॉलिशन्स से हाथ मिलाया है5,000 से अधिक निवासियों और उनके 150 से 200 पालतू जानवरों को रविवार सुबह तक निकाला जाएगा यमुना एक्सप्रेस वे करीब 1 घंटे के लिए बंद रहेगा

नोएडाः नोएडा में सुपरटेक के अवैध ट्विन टावर को ढहाए जाने के लिए विस्फोटकों एवं संबंधित व्यवस्थाओं का शनिवार को अंतिम निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने बताया कि विस्फोटक लगाने और उन्हें जोड़ने का सारा काम पहले ही पूरा किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि केवल ट्विन टावरों को आपस में जोड़ने और संरचनाओं से ‘एक्सप्लोडर’ (विस्फोट करने वाले यंत्र) तक 100 मीटर लंबी केबल तार बिछाने का काम बचा है।

मौके पर 400 से अधिक पुलिस कर्मी, 8 एंबुलेंस, 4 फायर टेंडर रहेंगे

 DCP राजेश एस ने बताया कि 400 से अधिक पुलिस कर्मी मौके पर मौजूद रहेंगे। NDRF की टीम भी रहेंगे और साथ में 8 एंबुलेंस, 4 फायर टेंडर मौके पर रहेंगे। एहतियात को देखते हुए 3 अस्पतालों में आकस्मिक बिस्तरों को आरक्षित किया गया है। जरूरत पड़ने पर ग्रीन कॉरिडोर बनाया जाएगा। सेंट्रल डीसीपी के मुताबिक दोनों टावरों में करीब 3100 गाड़ियां हैं जिनको खाली कराना होगा। ट्रैफिक में दिक्कत न हो इसके लिए DCP ट्रैफिक को भी तैनात किया गया है। उन्होंने बताया कि दोनों टावर के बाहर हमारी हेल्प डेस्क भी लग जाएगी जिससे लोगों को दिक्कत न हो। फ्लैट्स को खाली करने की समयसीमा रविवार सुबह 7 बजे है। 

 यमुना एक्सप्रेस वे करीब 1 घंटे के लिए बंद रहेगा

टॉवर को गिराए जाने के दौरान यमुना एक्सप्रेस वे करीब 1 घंटे के लिए बंद रहेगा। डीसीपी ने बताया कि अगर धूल ज़्यादा समय के लिए रहेगी तो इस समय सीमा को बढ़ाया जा सकता है। 

एडफिस इंजीनियरिंग ने टॉवर को गिराने के लिए  दक्षिण अफ्रीका की जेट डिमॉलिशन्स से हाथ मिलाया है

बता दें, एडफिस इंजीनियरिंग को  100 मीटर ऊंचे ट्विन टावर को सुरक्षित रूप से ढहाने का जिम्मा सौंपा गया है। एडफिस इंजीनियरिंग को लगभग कंपनी ने इस जोखिम भरे काम के लिए दक्षिण अफ्रीका की जेट डिमॉलिशन्स से हाथ मिलाया है। उसे दोनों टावर को कुछ इस तरह से गिराना है कि महज नौ मीटर की दूरी पर स्थित आवासीय इमारतों को कोई नुकसान न पहुंचे। इस पूरी प्रक्रिया पर स्थानीय नोएडा प्राधिकरण नजर रखेगा।

 गेल की पाइपलाइन के लिए जमीन पर प्लेट्स लगा दी गई है

एडिफिस इंजीनियर जिगर छेड़ा ने बताया कि गेल की पाइपलाइन जमीन से तीन मीटर अंदर है और वह 4 रिक्टर स्केल वाले भूकंप को सह सकती है लेकिन फिर भी हमने सावधानी के लिए जमीन पर प्लेट्स लगा दी हैं। इसकी वजह से गैल की पाइपलाइन को कोई नुकसान नहीं आएगा। उन्होंने बताया कि आसपास के लोगों का डर स्वाभाविक है लेकिन हमने उसके लिए सारी सावधानियां बरती हैं। हम उनको बस यही बोलना चाहेंगे कि दुनिया की सबसे अच्छी टीम काम कर रही है और सब चीज अच्छे से होगी।

5,000 से अधिक निवासियों और उनके 150 से 200 पालतू जानवरों को रविवार तक निकाला जाएगा

गौरतलब है कि उच्चतम न्यायालय ने एमराल्ड कोर्ट सोसाइटी परिसर के बीच इस निर्माण को नियमों का उल्लंघन बताया था, जिसके बाद इन्हें ढहाने का काम किया जा रहा है। ट्विन टावर की दो सबसे नजदीकी सोसायटी-एमराल्ड कोर्ट और एटीएस विलेज के 5,000 से अधिक निवासियों और उनके 150 से 200 पालतू जानवरों को रविवार सुबह सात बजे तक वहां से निकाल दिया जाएगा।

 

टॅग्स :नॉएडाउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत अधिक खबरें

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो