लाइव न्यूज़ :

तुषार कपूर ‘बैचलर डैड’ के साथ बने लेखक

By भाषा | Updated: December 20, 2021 14:03 IST

Open in App

मुंबई, 20 दिसंबर बॉलीवुड अभिनेता और निर्माता के तौर पर पहचान बनाने वाले तुषार कपूर अब लेखक की भूमिका में भी दिखाई देंगे। उन्होंने सोमवार को अपनी पहली किताब ‘ बैचलर डैड’ की घोषणा की जिसमें उनके पिता बनने की यात्रा पर प्रकाश डाला गया है।

तुषार कपूर ने एकल अभिभावक बनने के लिए ‘‘इन विट्रो फर्टिलाइजेशन’’ (आईवीएफ) का सहारा लिया था और वर्ष 2016 में सरोगेसी से बेटे लक्ष्य कपूर के पिता बने थे।

उन्होंने बताया कि इस किताब को पेंगुइन इंडिया ने प्रकाशित किया है जिसमें उन्होंने अपनी जिंदगी को ‘ईमानदार’ तरीके से पेश करने की कोशिश की है।

तुषार कपूर (45) ने कहा, ‘‘मैं सौभाग्यशाली हूं कि कुछ शानदार लोगों ने मेरी इस यात्रा का समर्थन किया लेकिन एकल पिता बनने के मेरे फैसले ने कई सवाल भी पैदा किए जिनका जवाब देने की कोशिश मैंने कई मीडिया मंचों पर की। लेकिन मेरा संदेश अलग तरह से लिया गया।’’

यह किताब अगले महीने बाजार में आएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

भारत अधिक खबरें

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट