लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्रः खंडाला में भीषण सड़क हादसा, 17 मजदूरों की दर्दनाक मौत और 15 घायल

By रामदीप मिश्रा | Updated: April 10, 2018 10:04 IST

यह सड़क हादसा उस समय हुआ जब एक ट्रक पुणे-सतारा हाइवे पर बैरिकेड से भिड़ गया। हादसा इतना भीषण था कि ट्रक के परखच्चे उड़ गए। इस घटना में मरने वाले सब मजदूर थे

Open in App

मुंबई, 10 अप्रैलः महाराष्ट्र के खंडाला शहर के पास मंगलवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें 17 मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि हादसे में 15 लोग घायल गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनका नजदीकी अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। आशंका है कि अभी मौतों की संख्या बढ़ सकती है। सभी मृतक कर्नाटक के विजापुर जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं। 

खबरों के अनुसार, यह हादसा उस समय हुआ जब एक ट्रक पुणे-सतारा हाइवे पर बैरिकेड से भिड़ गया। हादसा इतना भीषण था कि ट्रक के परखच्चे उड़ गए। इस घटना में मरने वाले सब मजदूर थे, जो कर्नाटक से ट्रक में सवार होकर एमआईडीसी जा रहे थे। बताया जा रहा है यह हादसा ओवर स्पीडिंग की वजह से हुआ है। ट्रक की तेज गति होने की वजह से चालक नियंत्रण खो बैठा और ट्रक बैरिकेड से जाकर टकरा गया।

हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया और सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। वहीं, सभी मृतकों के शवों को मोर्चरी में रखवाया गया है। 

वहीं आपको बता दें कि सोमवार को हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में भी एक भीषण सड़क हादसा हुआ था, जिसमें 30 लोगों की मौत हो गई थी। इन मृतकों में 27 स्कूली बच्चे शामिल थे। इस हादसे में स्कूल बस 300 फीट गहरी खाई में गिर गई थी। 30  मृतकों में दो स्कूल टीचर और बस का ड्राइवर भी शामिल था। इस घटना पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी गहरा दुख जताया। 

टॅग्स :रोड एक्सिडेंटमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज