लाइव न्यूज़ :

टीआरएस ने पीएम नरेंद्र मोदी से ट्विटर पर गुजराती में किया सवाल तो भाजपा ने उर्दू में किया पलटवार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 5, 2022 14:38 IST

पिछले दिनों पीएम मोदी के हैदराबाद दौरे के बाद से टीआरएस और बीजेपी की तल्खियां बढ़ गई। दोनों पार्टियों के सोशल मीडिया पर जंग छिड़ी हुई है। इतना ही नहीं अब दोनों पार्टियों की लड़ाई भाषा पर आ गई है।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा और टीआरएस के बीच जुबानी जंग जारी, ट्विटर पर दिखा दिलचस्प 'वॉर'टीआरएस की से गुजराती भाषा में ट्वीट कर पीएम नरेंद्र मोदी से कई सवाल किए गए थे।टीआरएस के ट्वीट के बाद भाजपा की ओर से उर्दू में जवाब दिया गया है।

हैदराबाद: भाजपा और तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के बीच जारी जुबानी जंग थमती नजर नहीं आ रही है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हैदराबाद को 'भाग्यनगर' कहने पर दोनों पार्टियों के बीच सोशल मीडिया पर भी जंग छिड़ गई है। टीआरएस ने जहां गुजराती भाषा में भाजपा को घेरने की कोशिश की तो वहीं अब बीजेपी ने भी उर्दू का सहारा ले लिया। बीजेपी का सीधा निशाना टीआरएस और AIMIM पर था। 

गुजराती और उर्दू की जंग 

दरअसल, टीआरएस की तरफ से अपने आधिकारिक ट्विटर अकांउट से गुजराती भाषा में 8 सवाल पीएम मोदी से पूछे गए। 

 

वहीं बीजेपी की ओर से टीआएस के खिलाफ हमले के लिए उर्दू का इस्तेमाल किया। भाजपा की ओर से उर्दू में टीआरएस सरकार की 13 नाकामियां बताई। दरअसल भाजपा लगातार टीआरएस और असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम के बीच सांठगांठ की बात कहती रही है।  

BJP,RSS की लड़ाई,हैशटैग पर आई 

इतना ही नहीं दोनों पार्टियों के बीच हैशटैग की जंग भी छिड़ गई। टीआरएस की तरफ से ‘Bye Bye Modi’, ‘BJP Circus Modi’ and ‘Modi Must Answer’ जैसे हैशटैग का इस्तेमाल किया गया। वहीं पीएम मोदी के आगमन को लेकर बीजेपी की तरफ से भी ‘The BJP NEC in Telangana’, ‘Team Modi in Telangana’ जैसे हैशटैग के साथ कार्यकर्ता पोस्ट करने लगे। 

 

टॅग्स :तेलंगानाBJPउर्दू तेलंगाना राष्ट्र समितिनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई