लाइव न्यूज़ :

त्रिपुरा हिंसा की जांच के लिए जा रही वाम-कांग्रेस सांसदों की तथ्यान्वेषी टीम पर 'हमला'; 3-4 वाहनों में तोड़फोड़, जयराम रमेश ने जारी किया वीडियो

By अनिल शर्मा | Updated: March 11, 2023 08:46 IST

सहायक महानिरीक्षक (कानून व्यवस्था) ज्योतिष्मान दास चौधरी ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि नेहलचंद्रनगर में हुए हमले में आठ सदस्यीय टीम में से कोई भी घायल नहीं हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्दे कांग्रेस महासचिव और राज्यसभा सांसद केसी वेणुगोपाल ने पुलिस पर मूक दर्शक बने रहने का आरोप लगाया।कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने एक वीडियो साझा करते हुए ट्वीट में लिखा कि यह पार्टी प्रायोजित हिंसा की जीत है।

अगरतलाः त्रिपुरा में चुनाव के बाद हुई हिंसा की जांच के लिए शुक्रवार को अगरतला पहुंचे सांसदों और विधायकों सहित वाम दलों और कांग्रेस की एक संयुक्त तथ्यान्वेषी टीम पर हमले की सूचना है। पुलिस के मुताबिक, घटना सिपाहीजाला जिले में हुई। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि यह पार्टी प्रायोजित हिंसा की जीत है।

मामले में पुलिस का कहना है कि टीम पर अज्ञात बदमाशों ने हमला किया था, वहीं असम के कांग्रेस सांसद अब्दुल खालिक (जो टीम का हिस्सा थे) ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने दावा किया कि वे भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता थे और पथराव किया। समाचार एजेंसी को खालिक ने बताया कि ''हमारे तीन-चार वाहनों में तोड़फोड़ की गई। पुलिस ने कुछ नहीं किया। हमने महसूस किया कि त्रिपुरा में कानून का कोई शासन नहीं है।''

सहायक महानिरीक्षक (कानून व्यवस्था) ज्योतिष्मान दास चौधरी ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि नेहलचंद्रनगर में हुए हमले में आठ सदस्यीय टीम में से कोई भी घायल नहीं हुआ है।

ज्योतिष्मान दास चौधरी ने कहा, “सांसदों, विधायकों और वाम दलों के स्थानीय नेताओं और कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज बिशालगढ़ के नेहलचंद्रनगर का एक अनिर्धारित दौरा किया। उनके दौरे के दौरान नारेबाजी की गई और कुछ बदमाशों ने उनके वाहनों पर हमला कर दिया। पुलिस एस्कॉर्ट टीम ने तुरंत जवाबी कार्रवाई की और प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों को सुरक्षित बचा लिया...किसी व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है लेकिन हमले में दो-तीन वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं।"

एक अधिकारी के मुताबिक, इस घटना में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। अन्य बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। वहीं कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने एक वीडियो साझा करते हुए ट्वीट किया, “कांग्रेस नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल पर आज (शुक्रवार) त्रिपुरा के विशालगढ़ और मोहनपुर में भाजपा के गुंडों ने हमला किया। प्रतिनिधिमंडल के साथ जा रही पुलिस ने कुछ नहीं किया। और कल वहां बीजेपी की विजय रैली हो रही है। पार्टी प्रायोजित हिंसा की जीत।”

 कांग्रेस महासचिव और राज्यसभा सांसद केसी वेणुगोपाल ने पुलिस पर मूक दर्शक बने रहने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को त्रिपुरा के हिंसा प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहे कांग्रेस-वाम मोर्चे के प्रतिनिधिमंडल पर हमले की कड़ी निंदा की।

त्रिपुरा के हिंसा प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहे कांग्रेस-वाम मोर्चे के प्रतिनिधिमंडल पर हमले की कड़ी निंदा करता हूं, पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है। वेणुगोपाल ने ट्वीट किया, हम भाजपा के गुंडों से कभी नहीं डरेंगे और उनके अलोकतांत्रिक और कायरतापूर्ण व्यवहार के खिलाफ खड़े होंगे।

टॅग्स :त्रिपुराकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज