लाइव न्यूज़ :

Tripura Rajya Sabha by-election: पूर्व सीएम बिप्लब कुमार देब बीजेपी प्रत्याशी, विधायक भानुलाल साहा से टक्कर, 22 सितंबर को मतदान, जानिए समीकरण

By सतीश कुमार सिंह | Published: September 10, 2022 5:26 PM

Tripura Rajya Sabha by-election: त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने शनिवार को राज्यसभा उपचुनाव के लिए भाजपा द्वारा उम्मीदवार नामित करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार जताया।

Open in App
ठळक मुद्दे साठ सदस्यीय विधानसभा में सत्तारूढ़ भाजपा के 36 विधायक हैं।भाजपा की सहयोगी आईपीएफटी के आठ विधायक हैं। माकपा के पास 15 विधायक हैं और कांग्रेस के पास एक विधायक है।

अगरतलाः भाजपा ने त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब को राज्य की एकमात्र राज्यसभा सीट उपचुनाव के लिए उम्मीदवार नामित किया है। त्रिपुरा में राज्यसभा सीट के लिए उपचुनाव 22 सितंबर को होगा। डॉ माणिक साहा के त्रिपुरा के मुख्यमंत्री के रूप में नियुक्ति के बाद यह सीट खाली हो गई थी। 

जुलाई में माणिक साहा ने इस्तीफा दिया था। देब ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, "मैं त्रिपुरा और उसके लोगों के विकास और कल्याण के लिए काम करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।" इस बीच, त्रिपुरा में वाम मोर्चा ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए पूर्व वित्त मंत्री और विधायक भानुलाल साहा को अपना उम्मीदवार बनाया है।

बिप्लब देब को भाजपा में एक संगठनात्मक भूमिका दी गई है और हरियाणा में पार्टी मामलों का प्रभारी बनाया गया है। इससे पहले इस साल मई में देब ने त्रिपुरा के मुख्यमंत्री का पद छोड़ दिया था। देब ने अपने इस्तीफे के बाद कहा था, "हमें त्रिपुरा में लंबे समय तक भाजपा को सत्ता में बनाए रखने की जरूरत है।"

उपचुनाव 22 सितंबर को है और देब की जीत निश्चित है, क्योंकि विधानसभा में भाजपा के पास बहुमत है। देब के सोमवार को नामांकन पत्र दाखिल करने की उम्मीद है। इसी दिन नामांकन पत्र दाखिल करने की आखिरी तारीख है। राज्य के पूर्व वित्त मंत्री माकपा के भानु लाल साहा पहले ही वाम मोर्चा के उम्मीदवार के रूप में राज्यसभा सीट के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल कर चुके हैं।

भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्रियों, अन्य वरिष्ठ नेताओं को विभिन्न प्रदेशों का प्रभारी बनाया

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पूर्व मुख्यमंत्रियों और पूर्व केंद्रीय मंत्रियों समेत कई वरिष्ठ नेताओं को संगठनात्मक कार्य के लिए विभिन्न प्रदेशों में पार्टी मामलों का प्रभारी नियुक्त किया। नवनियुक्त प्रभारियों में पूर्व मुख्यमंत्रियों विजय रूपाणी और बिप्लव कुमार देब के अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्रियों प्रकाश जावड़ेकर और महेश शर्मा के नाम शामिल हैं।

भाजपा ने महासचिव विनोद तावड़े को बिहार का नया प्रभारी और बिहार के पूर्व मंत्री मंगल पांडे को पश्चिम बंगाल का प्रभारी बनाया है। हरीश द्विवेदी बिहार के सह-प्रभारी होंगे वहीं पार्टी के आईटी प्रकोष्ठ के प्रमुख अमित मालवीय पश्चिम बंगाल के लिए सह-प्रभारी होंगे।

भाजपा ने एक बयान में कहा कि भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा को पूर्वोत्तर के आठ राज्यों का समन्वयक बनाया गया है जबकि पार्टी के राष्ट्रीय सचिव ऋतुराज सिन्हा संयुक्त समन्वयक होंगे। यह नियुक्तियां महत्वपूर्ण हैं क्योंकि कई वरिष्ठ नेताओं, जिनके पास वर्तमान में कोई संगठनात्मक पद नहीं था, को नयी जिम्मेदारियां दी गई हैं।

रूपाणी पंजाब और चंडीगढ़ के प्रभारी होंगे जबकि देब हरियाणा के प्रभारी होंगे। वहीं, जावड़ेकर केरल में पार्टी का कामकाज देखेंगे। बयान के मुताबिक, पार्टी के वरिष्ठ नेता और इसकी केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य ओम माथुर छत्तीसगढ़ के प्रभारी होंगे। पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई के पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी झारखंड में पार्टी का कामकाज देखेंगे।

पूर्व केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा को त्रिपुरा की जिम्मेदारी दी गई है। सांसद विनोद सोनकर दो केंद्र शासित प्रदेशों - दादरा नगर हवेली और दमन दीव में पार्टी के प्रभारी होंगे। राज्यसभा सदस्य राधा मोहन अग्रवाल लक्षद्वीप के प्रभारी होंगे। इस बीच, भाजपा महासचिव अरुण सिंह राजस्थान के और पी. मुरलीधर राव मध्य प्रदेश के प्रभारी बने रहेंगे।

पार्टी ने कुछ सह-प्रभारी भी नियुक्त किए हैं। पार्टी के राष्ट्रीय सचिव नरिंदर सिंह रैना को पंजाब; अरविंद मेनन को तेलंगाना; विजय राहतकर को राजस्थान और आशा लकड़ा को पश्चिम बंगाल के लिए सह-प्रभारी बनाया गया है। पार्टी की राष्ट्रीय सचिव पंकजा मुंडे और राम शंकर कठेरिया मध्य प्रदेश के सह-प्रभारी बने रहेंगे जबकि नितिन नबीन छत्तीसगढ़ के लिए सह-प्रभारी होंगे।

टॅग्स :त्रिपुराबिप्लब कुमार देबमाणिक साहाBJPजेपी नड्डा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतब्लॉग: भारत अनेकता में एकता की समृद्ध विरासत का वाहक है

भारतLok Sabha Election 2024: पीएम मोदी ने एंकर अर्नब गोस्वामी को दिया इंटरव्यू, जानिए क्या कुछ कहा?

भारतLok Sabha Elections 2024: "उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र को धोखा दिया है, बालासाहेब को धोखा दिया है', एकनाथ शिंदे ने खुद को 'गद्दार' कहे जाने पर किया पलटवार

भारतब्लॉग: क्या कांग्रेस को दीमक चाट रही है?

भारतयोगी आदित्यनाथ बदल सकते हैं अकबरपुर का नाम, बोले- “नाम लेने से खराब हो जाता है मुंह का स्वाद"

भारत अधिक खबरें

भारतPawan Singh Karakat LS polls 2024: पांच बैंक में खाते, चार पहिया वाहन, मोटरसाइकिल, 31.09 लाख के गहने और 60000 रुपये नकद, पवन सिंह के पास 16.75 करोड़ रुपये की संपत्ति

भारतDelhi Punjab Lok Sabha Election: 'आप' के 18 उम्मीदवार, धुआंधार रैलियां करेंगे केजरीवाल

भारतSamastipur Lok Sabha seat 2024: नीतीश मंत्रिमंडल के दो मंत्री अशोक चौधरी-महेश्वर हजारी भिड़े, बेटी और बेटे लड़ रहे समस्तीपुर सीट से चुनाव, सीएम नीतीश कैसे करें प्रचार!

भारतArvind Kejriwal Interim Bail: केजरीवाल को 'सुप्रीम राहत', विपक्षी नेताओं के आए रिएक्शन

भारतLok Sabha Elections 2024: कांग्रेस ने पाकिस्तान पर मणिशंकर अय्यर के दिये बयान से झाड़ा पल्ला, पवन खेड़ा ने कहा, "इस बयान से पार्टी का कोई मतलब नहीं है"