लाइव न्यूज़ :

त्रिपुरा: पूर्व सीएम बिप्लव कुमार देव की स्वामी विवेकानंद से तुलना करने पर विवादों में घिरे शिक्षा मंत्री, टीएमसी ने किया पलटवार तो भाजपा को देना पड़ा जवाब

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 22, 2022 09:25 IST

शिक्षा मंत्री रतन लाल नाथ के तुलनात्मक वाले बयान से बीजेपी ने अपना पल्ला झाड़ लिया है। भाजपा ने कहा है कि यह मंत्री जी की निजी राय है।

Open in App
ठळक मुद्देत्रिपुरा के शिक्षा मंत्री ने पूर्व सीएम बिप्लव कुमार देव की स्वामी विवेकानंद से तुलना की है।शिक्षा मंत्री रतन लाल नाथ के इस तुलना से वह विवादों में घिर गए हैं।इस पर टीएमसी ने पलटवार किया है, जिसका जवाब भाजपा ने भी दिया है।

अगरतला: त्रिपुरा के शिक्षा मंत्री रतन लाल नाथ पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लव कुमार देव की स्वामी विवेकानंद से तुलना कर विवादों में घिर गए हैं। नाथ ने शुक्रवार को धलाई जिले के कमालपुर में एक कार्यक्रम के दौरान यह बयान दिया था। त्रिपुरा के शिक्षा मंत्री ने अपने बयान में देश-विदेश के कई और बड़ी हस्तियां जैसे कविगुरु रवींद्र नाथ टैगोर, महात्मा गांधी, और एलबर्ट आइंस्टीन का भी नाम लिया है। उनके इस तुलना पर राज्य के तृणमूल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने सवाल उठाया है। वहीं इस पर जवाब देते हुए भाजपा ने भी बयान जारी किया है। 

क्या कहा त्रिपुरा के शिक्षा मंत्री रतन लाल नाथ ने

शिक्षा मंत्री रतन लाल नाथ ने अपने बयान में कहा, ‘‘जिनके हाथों में राज्य की कमान थी उन्होंने हमें सपना नहीं देखने दिया। जिस एक मात्र व्यक्ति ने हमें सपना देखने की सीख दी, वह बिप्लव कुमार देव हैं और उन्होंने अपने ढेर सारे सपने पूरे किए।’’ उन्होंने इस पर आगे कहा, ‘‘हमारे देश एवं दुनिया में कभी कभी नेताजी सुभाष चंद्र बोस, कविगुरु रवींद्र नाथ टैगोर, महात्मा गांधी, स्वामी विवेकानंद और आइंस्टीन जैसे महान लोगों का जन्म हुआ। हर जगर हर (महान) व्यक्ति का जन्म नहीं होता है।’’ 

मंत्री ने कहा, ‘‘हम सौभाग्यशाली हैं कि बिप्लव देव जैसे शख्स का हमारे राज्य में जन्म हुआ। जिस तरह स्वामीजी ने हमें सपने देखने एवं उन्हें पूरा करने की सीख दी, उसी तरह बिप्लव ने भी कई कदम उठाकर एवं उन्हें लागू कर ऐसा किया।’’  उनके इस पूर्व सीएम बिप्लव कुमार देव की स्वामी विवेकानंद से तुलना को लेकर बवाल शुरू हो गया है। 

इस पर टीएमसी ने बोला हमला, बीजेपी ने दिया जवाब

इस पर तृणमूल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुबाल भौमिक ने कहा, ‘‘जिन्हें देश की संस्कृति, परंपरा, रीति-नीति के बारे में अल्प ज्ञान है, वे राज्य चला रहे हैं। जिस तरह नाथ ने पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लव देव की देश के महान सपूतों से तुलना की है, वह उनके प्रति असम्मान दिखाने जैसा है।’’ शिक्षा मंत्री के बयान पर प्रदेश भाजपा प्रवक्ता सुब्रत चक्रवर्ती ने शनिवार को कहा, ‘‘मैंने वीडियो फुटेज नही देखा है। बहरहाल, यह उनकी निजी टिप्पणी है, जिसपर पार्टी को कुछ नहीं कहना है।’’ 

टॅग्स :त्रिपुराबिप्लब कुमार देबशिक्षा मंत्रालयस्वामी विवेकानंदटीएमसीBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार