लाइव न्यूज़ :

त्रिपुरा के CM बिप्लब कुमार देब ने बताया कोरोना को हराने का फार्मूला, कहा-मास्क नहीं हो तो चेहरे पर ‘‘गमछा’’ बांधे

By भाषा | Updated: March 28, 2020 21:25 IST

मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने कहा कि यह भय पैदा किया जा रहा है जो लोग मास्क का इस्तेमाल नहीं करेंगे वे कोरोना वायरस से संक्रमित हो सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबिप्लब कुमार देब ने लोगों से अपील की कि जरूरी नहीं होने पर घरों से नहीं निकलें।न्होंने कहा, ‘‘अस्पतालों में काम कर रहे लोगों के लिए पर्याप्त संख्या में मास्क है।

अगरतला: त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते मास्क की कमी को देखते हुए शुक्रवार को लोगों से इसके विकल्प के रूप में ‘‘गमछा’’ बांधने को कहा।

मुख्यमंत्री ने वीडियो संदेश में कहा, ‘‘ मॉस्क अस्पतालों में काम करने वाले या पृथक केंद्र में रह रहे लोगों के लिए अनिवार्य है। यह भय पैदा किया जा रहा है जो लोग मास्क का इस्तेमाल नहीं करेंगे वे कोरोना वायरस से संक्रमित हो सकते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अस्पतालों में काम कर रहे लोगों के लिए पर्याप्त संख्या में मास्क है लेकिन साथ ही सरकार के लिए यह संभव नहीं है कि वह राज्य के सभी 40 लाख लोगों को मास्क बांटे।

इसलिए मेरा आप सभी से अनुरोध है कि एहतियाती उपाय के तहत मास्क की जगह ‘‘जल गमछा’’ का इस्तेमाल करें।’’ देब ने लोगों से अपील की कि जरूरी नहीं होने पर घरों से नहीं निकलें और सामाजिक मेल-मिलाप से दूरी बनाए रखें।

टॅग्स :कोरोना वायरसत्रिपुराबिप्लब कुमार देब
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?

भारतBy-Poll Results Update: 5 राज्य और 7 सीट, बीजेपी खाते में 4, एनसीपी के पास 1 और कांग्रेस ने 2 सीट पर किया कब्जा

भारतDHARMANAGAR Bypoll result: 18290 वोट से मारी बाजी, चक्रवर्ती ने अमिताभ दत्ता को हराया

भारतTTAADC Election Results: कुल 28 सीट, टिपरा मोथा पार्टी को 24 और बीजेपी को 4 सीट?, 0 पर ढेर सीपीआई, कांग्रेस, आईपीएफटी?

भारतTTAADC Election Results: त्रिपुरा में बीजेपी को झटका, 2021 में जीते 9 सीट और 2026 में 5 पर आउट?, टिपरा मोथा पार्टी ने 28 सीट में से 23 पर आगे?

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह