लाइव न्यूज़ :

Lockdown: त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लव कुमार देव ने कहा- अभी लॉकडाउन खत्म करने पर विचार नहीं हो रहा

By भाषा | Updated: April 30, 2020 16:12 IST

माकपा पोलित ब्यूरो सदस्य और विपक्ष के नेता माणिक सरकार और त्रिपुरा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पीयूष कांति बिस्वास समेत अन्य नेताओं के साथ बैठक करने के बाद सीएम बिप्लव कुमार देव ने यह बात कही है।

Open in App
ठळक मुद्देबिप्लव कुमार देव ने कहा, ‘‘तीन मई के बाद अंतरराज्यीय बस, ट्रेन या विमान सेवा बहाल करना मुमकिन नहीं है।सीएम बिप्लव कुमार देव ने कहा कि ‘किसी भी राजनीतिक दल’ ने लॉकडाउन को तुरंत खत्म करने पर जोर नहीं दिया।

अगरतला: त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लव कुमार देव ने कहा है कि राज्य सरकार लॉकडाउन (बंद) को निकट भविष्य में खत्म करने पर विचार नहीं कर रही है लेकिन चरणबद्ध तरीके से कुछ पाबंदियों में ढील दिए जाने के विकल्पों पर गौर करेगी। उन्होंने कहा कि तीन मई के बाद तुरंत अंतरराज्यीय बस, ट्रेन या विमान सेवा शुरू करना मुमकिन नहीं है।

राज्य सरकार द्वारा बुलायी गयी सर्वदलीय बैठक के बाद देव ने बुधवार शाम कहा, ‘‘हमें लॉकडाउन खत्म करने का कोई तरीका नहीं मिला क्योंकि कोरोना वायरस के संक्रमण की कड़ी को तोड़ने के लिए यही एकमात्र उपाय है। ऐसा लगता है कि हमें लॉकडाउन जारी रखना होगा और हम चरणबद्ध तरीके से कुछ पाबंदियों को वापस लेंगे।’’

सत्तारूढ़ भाजपा, इंडिजीनियस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (आईपीएफटी), माकपा, कांग्रेस और आईएनपीटी ने बैठक में भागीदारी की थी । देव ने कहा, ‘‘तीन मई के बाद अंतरराज्यीय बस, ट्रेन या विमान सेवा बहाल करना मुमकिन नहीं है। लोगों को लॉकडाउन स्वीकार करना होगा।

राज्य में सभी राजनीतिक दलों को प्रदेश में कोविड-19 की स्थिति के बारे में अवगत करा दिया गया है।’’ उन्होंने कहा कि ‘किसी भी राजनीतिक दल’ ने लॉकडाउन को तुरंत खत्म करने पर जोर नहीं दिया। माकपा पोलित ब्यूरो सदस्य और विपक्ष के नेता माणिक सरकार और त्रिपुरा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पीयूष कांति बिस्वास समेत अन्य नेता बैठक में मौजूद थे।  

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनत्रिपुराबिप्लब कुमार देब
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?

भारतBy-Poll Results Update: 5 राज्य और 7 सीट, बीजेपी खाते में 4, एनसीपी के पास 1 और कांग्रेस ने 2 सीट पर किया कब्जा

भारतDHARMANAGAR Bypoll result: 18290 वोट से मारी बाजी, चक्रवर्ती ने अमिताभ दत्ता को हराया

भारतTTAADC Election Results: कुल 28 सीट, टिपरा मोथा पार्टी को 24 और बीजेपी को 4 सीट?, 0 पर ढेर सीपीआई, कांग्रेस, आईपीएफटी?

भारतTTAADC Election Results: त्रिपुरा में बीजेपी को झटका, 2021 में जीते 9 सीट और 2026 में 5 पर आउट?, टिपरा मोथा पार्टी ने 28 सीट में से 23 पर आगे?

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह