लाइव न्यूज़ :

Tripura By Elections 2022 Results: उपचुनाव में त्रिपुरा के सीएम माणिक साहा की हुई जीत, 4 सीट में से 3 पर हुआ भाजपा का कब्जा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 26, 2022 13:41 IST

Tripura By Elections 2022 Results: बताया जा रहा है कि सीएम माणिक साहा को मुख्यमंत्री पद पर बने रहने के लिए उपचुनाव में जीत हासिल करना जरूरी हो गया था।

Open in App
ठळक मुद्देटाउन बारदोवाली विधानसभा क्षेत्र के उपचुनावों में त्रिपुरा के सीएम माणिक साहा ने जीत हासिल की है। उन्हें कुल 6104 वोटों से जीत मिली है।वहीं त्रिपुरा उपचुनावों में भाजपा ने कुल चार सीटों में से तीन में जीत हासिल की है।

Tripura By Elections 2022 Results:त्रिपुरा के मुख्यमंत्री व भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार माणिक साहा ने टाउन बारदोवली सीट पर हुए उपचुनाव में रविवार को 6,104 वोटों के अंतर से जीत हासिल की है। निर्वाचन आयोग ने यह जानकारी दी है। साहा को 17,181 मत मिले, जो क्षेत्र में पड़े कुल वोटों का 51.63 प्रतिशत है। वहीं, उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के आशीष कुमार साहा को 11,077 वोट हासिल हुए, जो कुल वोटों का 33.29 प्रतिशत है। वहीं त्रिपुरा उपचुनावों में भाजपा ने कुल चार सीटों में से तीन में जीत हासिल की है।  

साहा को सीएम बने रहने के लिए यह चुनाव जीतना जरूरी था

इस तरह वाम मोर्चे की तरफ से फॉरवर्ड ब्लॉक के उम्मीदवार रघुनाथ सरकार तीसरे स्थान पर रहे। उन्होंने 3,376 (10.15 फीसदी) वोट हासिल किए है। आपको बता दें कि तत्कालीन मुख्यमंत्री बिप्लब देब के अचानक इस्तीफा देने के बाद राज्यसभा सांसद माणिक साहा को पिछले महीने राज्य का मुख्यमंत्री नियुक्त किया गया था। 

मुख्यमंत्री बने रहने के लिए उन्हें यह उपचुनाव जीतना था। नियमानुसार विधानसभा के लिए चुने जाने के बाद अब वह सांसद पद से इस्तीफा दे देंगे। गौरतलब है कि आशीष कुमार साहा के भाजपा विधायक के रूप में इस्तीफा देने और फरवरी में कांग्रेस में शामिल होने के बाद टाउन बारदोवली सीट पर उपचुनाव हुआ था। 

केवल अगरतला सीट पर हुई है कांग्रेस की जीत

कांग्रेस ने त्रिपुरा उपचुनावों में अगरतला सीट को जीत लिया है। यहां पर कांग्रेस के तरह से सुदीप रॉय बर्मन चुनाव लड़े थे जिन्होंने भाजपा के आशीष साहा को 3163 वोटों से हरा दिया है। आपको बता दें कि त्रिपुरा में सबसे ज्यादा चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुए हैं, जिनमे अगरतला, जुबराजनगर, सुरमा और टाउन बारदोवाली शामिल है। 

टॅग्स :त्रिपुरामाणिक साहाजनरल वी के सिंह,General V.K. Singh,Tripura Assemblyकांग्रेसCongress
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारत अधिक खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल