लाइव न्यूज़ :

तीन तलाक बिल: जदयू नेता ने ही नीतीश कुमार को घेरा, कहा-क्या मुस्लिम महिलाएं दूसरे ग्रह से आई हैं?

By एस पी सिन्हा | Updated: June 27, 2019 17:59 IST

तीन तलाक बिल को मोदी सरकार के आम सहमति से पास कराने की कोशिशों के बीच जदयू नेता अजय आलोक ने अपने ही राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को निशाने पर लिया है.

Open in App

तीन तलाक बिल को मोदी सरकार के आम सहमति से पास कराने की कोशिशों के बीच जदयू नेता अजय आलोक ने अपने ही राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को निशाने पर लिया है. जदयू के पूर्व प्रवक्ता अजय आलोक ने तीन तलाक मसले पर अपने फलोअर्स को ट्विटर पर जवाब देते हुए लिखा है कि तीन तलाक के मसले पर जवाब जदयू ही देगी. उन्होंने सवाल पूछा है कि नीतीश कुमार इसका विरोध क्यों कर रहे हैं? क्या मुस्लिम महिलाएं दूसरे ग्रह से आई हैं?

अपने अगले ट्वीट में अजय आलोक ने चमकी बुखार से हुई बच्चों की मौत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान को बताते हुए लिखा है कि नीतीश जी संकल्पित होकर इसपर लग गए हैं ताकि आगे से ऐसा ना हो सके. सवाल ना उठे ये तैयारी रहनी चाहिए. अपनी कमी को मान उसमें सुधार करना ही चाहिए. यहां बता दें कि अजय आलोक ने हाल में ही ममता बनर्जी को निशाने पर लेते हुए लिखा था कि वह बंगाल को मिनी पाकिस्तान बना रही हैं.

उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा था कि पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी अपने राज्‍य में मिनी पाकिस्‍तान बना रहीं हैं. ममता को वहां मिनी पाकिस्‍तान बनने रोकना चाहिए. वहां से बिहारियों को भगाया जा रहा है. लगातार हत्‍याओं का दौर भी चल रहा है. इसपर जदयू नेतृत्व (नीतीश कुमार) की नाराजगी के बाद उन्होंने प्रवक्ता के पद से इस्तीफा दे दिया था.

इसके बाद से अजय आलोक लगातार कुछ न कुछ मुद्दों को लेकर अपनी ही पार्टी जदयू पर तंज कसने पर बाज नहीं आ रहे हैं. 24 जून को उन्होंने एक और ट्वीट किया था, जिसमें संविधान सशोधन कर सेक्यूलर शब्द जोड़ने के लिए कांग्रेस को निशाने पर लिया था, जो जदयू के आधिकारिक स्टैंड से अलग है. ऐसे में अब देखने वाली बात होगी कि जदयू अपने ही नेता द्वारा, अपने ही राष्ट्रीय अध्यक्ष पर निशाना साधने को कैसे लेती है और आने वाले समय में क्या कार्रवाई करती है? हालांकि ऐसे भी कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्हें जदयू से निकाला भी जा सकता है.

टॅग्स :बिहारपटनाजेडीयूनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार