लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड विधानसभा में हृदयेश और कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि दी गई

By भाषा | Updated: August 23, 2021 16:39 IST

Open in App

उत्तराखंड की विधानसभा के मानसून सत्र की सोमवार को यहां शुरुआत हुई और सदस्यों ने कांग्रेस की वरिष्ठ नेता इंदिरा हृदयेश, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह और पांच अन्य नेताओं को श्रद्धांजलि दी जिनका हाल में निधन हो गया था। इंदिरा हृदयेश उत्तराखंड विधानसभा में विपक्ष की नेता थीं। उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उनके लिए यह विश्वास करना मुश्किल है कि वह नहीं रहीं।धामी ने कहा, “ उत्तर प्रदेश विधान परिषद और उत्तराखंड विधानसभा की कई बार सदस्य रहने के कारण, उन्हें विधायी कार्यवाही का गहरा ज्ञान था और मेरे जैसे नए लोगों के लिए वह बहुत मददगार थीं।” उन्होंने कहा कि उनकी आकस्मिक मृत्यु ने एक बड़ा शून्य पैदा कर दिया है।कल्याण सिंह को याद करते हुए, धामी ने राम मंदिर आंदोलन में उनके महत्वपूर्ण योगदान के बारे में बात की और कहा कि उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर के लिए अपनी सरकार का बलिदान दिया था। उत्तराखंड विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रीतम सिंह ने भी हृदयेश को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वह एक असाधारण राजनीतिक नेता थीं, जो अपने युवा सहयोगियों को अपने अनुभव का लाभ देकर खुश होती थीं, भले ही उनका राजनीतिक जुड़ाव किसी भी पार्टी से रहा हो।पूर्व सांसद और केंद्रीय मंत्री बची सिंह रावत, गंगोत्री के विधायक गोपाल सिंह रावत, पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह भंडारी, पूर्व विधायकों अमरीश कुमार और श्री चंद को भी विधानसभा में श्रद्धांजलि दी गई।मुख्यमंत्री ने बची सिंह रावत को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनकी सादगी अद्भुत थी और उनका कोई राजनीतिक शत्रु नहीं था। धामी ने गंगोत्री के विधायक गोपाल सिंह रावत को एक गंभीर, विनम्र और स्नेही व्यक्ति के रूप में याद किया जो अपने निर्वाचन क्षेत्र के विकास के लिए समर्पित थे।विधानसभा में प्रवेश करने से पहले सदन के सभी सदस्यों ने प्रसिद्ध पर्यावरणविद् सुंदरलाल बहुगुणा की तस्वीर पर फूल चढ़ाए, जिनका मई में निधन हो गया था। बहुगुणा चिपको आंदोलन के नेताओं में से एक थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट