लाइव न्यूज़ :

वीडियो: जम्मू-कश्मीर के रामबन में जबरदस्त भूस्खलन, पहाड़ों से गिरते पत्थरों से पर्यटकों में मची अफरा-तफरी

By आजाद खान | Updated: April 3, 2023 14:03 IST

रिपोर्ट के अनुसार, भूस्खलन के कारण राजमार्ग को संचालन के लिए बंद कर दिया गया था और मलबा हटाकर पूरे राजमार्ग को साफ किया गया फिर पर्यटकों के लिए इस रास्ते को खोला गया था।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू-कश्मीर के रामबन में जबरदस्त भूस्खलन का वीडियो सामने आया है। क्लिप में पहाड़ों से पत्थर टूट कर जमीन पर गिरते हुए देखे जा रहा है। वीडियो के अलगे हिस्से में राममार्ग पर खड़े पर्यटकों के बीच अफरा-तफरी देखा गया है।

जम्मू: जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में एक जबरदस्त भूस्खलन का वीडियो सामने आया है जिसमें पहाड़ से पत्थर गिरते हुए देखे गए है। यह घटना रविवार को रामबन जिले में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर घटी है। ऐसे में इस राष्ट्रीय राजमार्ग को इस्तेमाल करने वाले पर्यटकों ने इस मंजर को अपने कैमरे में कैद कर लिया है। 

हालांकि इस भूस्खलन में अभी तक किसी के घायल होने की बात सामने नहीं आई है बल्कि सेना का एक स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) क्षतिग्रस्त होने की खबर सामने आई है। यह भूस्खलन इतना खतरनाक था कि इस घटना को अपने कैमरे में कैद कर रहे पर्यटक भी वहां से भागने लगे और गाड़ियों की आवाजाही बढ़ने लगी। 

क्या दिखा वीडियो 

वायरल हो रहे इस वीडियो में यह देखा गया है कि जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जबरदस्त भूस्खलन हुआ जिसमें पहाड़ से बड़े-बड़े पत्थर टूट कर नीचे गिरने लगे। इस वीडियो को काफी दूर से शूट किया गया है जिसमें साफ तौर पर यह दिख रहा है कि बडे़-बड़े चट्टान टूट कर गिर रहे है और पहाड़ के आसपास पूरा धूल-धूल छा गया है। 

वीडियो के अगले हिस्से में यह देखा गया है कि वहां मौजूद पर्यटकों में इसे लेकर अफरा-तफरी मच गई और वे यहां से वहां जाने लगे। घटना से जुड़ा एक और वीडियो भी वायरल हो रहा है पहाड़ के अंदर मौजूद कुछ पर्यटकों द्वारा लिया गया है जो उस पार फंसे थे। इस वीडियो में बड़े-बड़े पत्थरों को गिरते हुए देखा गया है। 

रामबन के डीसी ने लिखी एनएचएआई को चिट्ठी

इस घटना का वीडियो वायरल होने पर रामबन के डीसी मुसर्रत इस्लाम ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) को चिट्ठी लिखा और घटना की जानकारी देते हुए पर्यटकों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने को कहा है। डीसी ने संवेदनशील क्षेत्र का तकनीकी रूप से मूल्यांकन कर श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग को इस्तेमाल कर रहे पर्यटकों की सुरक्षा के उपाय करने को कहा है। 

बता दें एक रिपोर्ट में यह कहा गया था कि भूस्खलन के कारण राजमार्ग को संचालन के लिए बंद कर दिया गया था और मलबा हटाकर पूरे राजमार्ग को साफ किया गया फिर पर्यटकों के लिए इस रास्ते को खोला गया था। गौरकरने वाली बात यह है कि 880 मीटर लंबी टी5 टनल (ट्यूब-1) को 16 मार्च 2023 को यातायात के लिए खोल दिया गया था ताकि पंथ्याल के सबसे कमजोर और शूटिंग स्टोन-प्रोन खिंचाव को बायपास किया जा सके। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह