लाइव न्यूज़ :

रिक्त पद उपलब्ध नहीं रहने पर किया गया तबादला अवैध, कर्नाटक उच्च न्यायालय ने दिया आदेश

By भाषा | Updated: September 1, 2022 19:52 IST

हनूर नगर पालिका परिषद के मुख्य अधिकारी मूर्ति हलैया का 23 दिसंबर, 2021 को तबादला कर दिया गया था, लेकिन अगले छह महीने तक उन्हें तैनाती नहीं दी गई।

Open in App
ठळक मुद्देपरमशिवैया को उस पद पर तैनाती दे दी गई जिस पर तब तक हलैया तैनात थे।20 जुलाई 2022 को उल्लाल नगर पालिका परिषद में तैनाती दे दी गई। बिना स्थानांतरण से ऐसा लगेगा कि आपने दुर्भावनापूर्ण तरीके से काम किया।

बेंगलुरुः कर्नाटक उच्च न्यायालय ने एक आदेश में कहा कि “रिक्त पद के लिए छोड़कर कोई स्थानांतरण नहीं किया जाना चाहिए” और इसके साथ ही पिछले साल दिसंबर में स्थानांतरित किए गए नगरपालिका के एक अधिकारी को बहाल कर दिया।

हनूर नगर पालिका परिषद के मुख्य अधिकारी मूर्ति हलैया का 23 दिसंबर, 2021 को तबादला कर दिया गया था, लेकिन अगले छह महीने तक उन्हें तैनाती नहीं दी गई। उनके स्थानांतरण के दिन ही हालांकि एक अन्य अधिकारी, परमशिवैया को उस पद पर तैनाती दे दी गई जिस पर तब तक हलैया तैनात थे।

उन्होंने इसे उच्च न्यायालय में चुनौती दी थी। जब मामला लंबित था, उसी दौरान 20 जुलाई 2022 को उन्हें उल्लाल नगर पालिका परिषद में तैनाती दे दी गई। हलैया के वकील पवन चंद्र शेट्टी ने न्यायमूर्ति एस सुनील दत्त यादव के समक्ष तर्क दिया कि 'एम अरुण प्रसाद बनाम आबकारी आयुक्त' मामले में एक खंडपीठ के आदेश के अनुसार, यह कानून में एक स्थापित व्यवस्था है कि तैनाती की जगह दिखाए बिना स्थानांतरण से ऐसा लगेगा कि आपने दुर्भावनापूर्ण तरीके से काम किया।

पीठ ने इस तर्क को स्वीकार कर लिया और यह भी नोट किया कि हाल ही में एक अन्य मामले, ‘महबूब सब बनाम कर्नाटक राज्य’ में भी यही दोहराया गया था। न्यायमूर्ति यादव ने यह भी कहा कि सरकार ने 2017 में दो परिपत्र जारी किए थे, जिसमें कहा गया था कि अगर किसी सरकारी कर्मचारी को तैनाती नहीं दी जाती है, तो कारणों को लिखित में दर्ज किया जाना चाहिए।

अदालत ने हलैया के स्थानांतरण आदेश को रद्द कर दिया और उन्हें और परमशिवैया को “आक्षेपित आदेश से पहले की तैनाती में रखने का निर्देश दिया।” अदालत ने राज्य को “अपने परिपत्रों के साथ-साथ उच्च न्यायालय के पहले के पारित निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन” करने का आदेश दिया। 

टॅग्स :कर्नाटकहाई कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: भाभी से अवैध संबंध?, पिता जॉन पॉल और बड़े भाई नवीन ने मिलकर छोटे स्टालिन को मार डाला, स्टालिन की सगाई जेनिफर से हुई थी और उसने राज खोला?

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos