लाइव न्यूज़ :

जम्मू में धमकी भरे पोस्टर चिपकाने वाले 5 धरे, आतंकी ठिकाना भी ध्वस्त

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: January 16, 2021 16:49 IST

सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने इलाके में एक आतंकी ठिकाने को ध्वस्त किया...

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने त्राल में 5 लोगों को गिरफ्तार किया।आतंकी संगठनों के धमकी भरे पोस्टर बरामद।सुरक्षाबलों ने कुपवाड़ा में आतंकी ठिकाने को ध्वस्त किया।

पुलिस ने त्राल (जम्मू) इलाके के सीर और बाटागुंड इलाके से करीब पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जो आतंकियों द्वारा आम जनता को दी जाने वाली धमकियों को पोस्टर के रूप में गांवों में लगाकर लोगों में दहशत पैदा करते थे। इससे पहले कुपवाड़ा में एक आतंकी ठिकाने को भी ध्वस्त किया गया है।

धमकी भरे पोस्टर बरामद

पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष अभियान में पकड़े गए इन पांच आरोपितों से आतंकी संगठनों के धमकी भरे पोस्टर, प्रिंटर आदि भी बरामद हुआ है। पुलिस ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से त्राल के सीर और बाटागुंड इलाकों में आतंकी संगठनों के चेतावनी भरे पोस्टर लगाए गए थे।

इन पोस्टर पर सुरक्षाबलों की मदद न करने, सेना व पुलिस से दूर रहने, इन विभागों में काम करने वाले लोगों को नौकरियों छोड़ने, पंच-सरपंचों व डीडीसी सदस्यों को अपने पद से इस्तीफा देने जैसी धमकियां लिखी गई थी। पुलिस ने बताया कि धमकी भरे पोस्टर लगाए जाने की सूचना के बाद उन्होंने दोनों गांवों में पहुंचकर पोस्टरों को अपने कब्जे में ले लिया।

कुपवाड़ा में आतंकी ठिकाना धवस्त

इस बीच उत्तरी कश्मीर के सीमांत जिले कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी ठिकाने को ध्वस्त कर दिया। जानकारी के अनुसार एक इनपुट के आधार पर जम्मू कश्मीर पुलिस ने सेना की 28 आरआर और सीआरपीएफ की 162 बटालियन के जवानों के साथ मिलकर जिले के लोलाब के नवा बहक इलाके में तलाशी अभियान चलाया गया। उन्हें इलाके में आतंकियों की मूवमेंट का इनपुट था। 

तलाशी के दौरान हथियार भी बरामद

यहां से कई हथियार भी बरामद किए गए। एक अधिकारी ने बताया कि तलाशी के दौरान 4 एके 47 की मैगजीन, 15 एके 47 राउंड, 2 हैंड ग्रेनेड, एक दूरबीन, एक कंपास, एक वायर कटर आदि बरामद किया गया।

टॅग्स :जम्मूभारतीय सेनाआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

भारतIndias New CDS: भारत को मिला नया चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि संभालेंगे तीनों सेनाओं की कमान

भारतभारतीय सेना के पराक्रम की गाथा है ऑपरेशन सिंदूर

विश्वभारतीय सेना के अधिकारी क्यों करते हैं अंग्रेज़ी का इस्तेमाल?: पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता ने पूछा और हो गए ट्रेल

भारतस्टेट जांच एजेंसी ने कश्मीर में नार्को-टेरर नेटवर्क पर शिकंजा कसा, पीओके-स्थित लश्कर आपरेटिव की संपत्ति कुर्क की

भारत अधिक खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी