लाइव न्यूज़ :

भारत की सबसे तेज 'ट्रेन 18' पर ट्रायल के दौरान हुआ पथराव, दिल्ली से आगरा का तय कर रही थी सफर

By मेघना वर्मा | Updated: December 21, 2018 16:15 IST

Train 18: 29 दिसंबर के दिन इस ट्रेन 18 को पीएम मोदी लॉन्च करने वाले थे। आईसीएफ चेन्नई के द्वारा बनाई गयी इस ट्रेन को बनाने में 100 करोड़ की लागत आई है।

Open in App

दिल्ली और बनारस के रूट पर चलने वाली इंडिया के सबसे तेज ट्रेन 18 के पहले ट्रायल डे पर ही उस पर पथराव किया गया है। इंडिया की पहली इंजनलेस इस ट्रेन का गुरुवार को आगरा से दिल्ली तक के रुट पर ट्रायल किया जा रहा था। तभी रास्ते में ट्रेन पर पथराव किया गया जिसके कारण ट्रेन 18 की एक खिड़की को नुकसान पहुंचा है। 

आईसीएफ के पब्लिक रिलेशन ऑफिसर जीवी वेंकेटेश्वर ने बताया कि गुरुवार को ट्रेन 18 का ट्रायल आगरा से नई दिल्ली तक का किया जा रहा रहा था। उस समय ट्रेन के अंदर आईसीएफ के इंटीग्रल कोच फैक्ट्री के चीफ डिजाइन इंजीनियर श्रीनिवास भी मौजूद थे। तभी ट्रेन पर बाहर की तरफ से पथराव शुरू हो गया। ट्रेन की एक तरफ की एक खिड़की को इससे नुकसान पहुंचा हैं। 

 

इस घटना के बाद वेकेंटेश्वर ने लोगों से रेलवे संपत्ती को नुकसान ना पहुंचाने की अपील की। उन्होंने कहा कि ये सभी हरकतें रेलवे प्रॉपर्टी को नुकसान पुहंचाती हैं। उन्होंने कहा कि ट्रेन या रेलवे के किसी भी प्रॉपर्टी को नुकसान पहुंचाने से कोई फायदा नहीं क्योंकि ये उन्हीं की सुविधा के लिए है। 

आपको बता दें 29 दिसंबर के दिन इस ट्रेन 18 को पीएम मोदी लॉन्च करने वाले थे। आईसीएफ चेन्नई के द्वारा बनाई गयी इस ट्रेन को बनाने में 100 करोड़ की लागत आई है। बताया जा रहा है कि ये ट्रेन 180 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलेगी। इस ट्रेन में दो एक्सक्लूसिव कंपार्टमेंट्स बनाए गए हैं जिसमें 52-52 सीटें हैं। वहीं हर कोच में 78 सीटें हैं।

टॅग्स :भारतीय रेल
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतसावधान! ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले टिकट कैंसिल किया तो डूबेगा पूरा पैसा, रेलवे का नया नियम लागू

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया