लाइव न्यूज़ :

Tragic Landslide in Tiruvannamalai: 5 बच्चों सहित 7 लोगों की मौत?, परिजन को 5-5 लाख रुपये की अनुग्रह राशि, देखें भयावह मंजर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 3, 2024 11:26 IST

Tragic Landslide in Tiruvannamalai: राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), पुलिस तथा दमकल एवं बचाव सेवा कर्मियों ने गहन खोज के बाद दो दिसंबर की शाम को उनके शव बरामद किये।

Open in App
ठळक मुद्देचार सदस्यीय एक परिवार और पड़ोस के तीन बच्चों सहित सात लोग मलबे के नीचे दब गए थे। भारी बारिश के कारण पहाड़ की चोटी पर मिट्टी दरकने से चट्टान लुढ़क कर मकान पर गिर गई थी।मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना और सहानुभूति व्यक्त करता हूं।

Tragic Landslide in Tiruvannamalai: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने मंगलवार को तिरुवन्नामलाई जिले की अन्नामलाईयार पहाड़ी में बारिश जनित घटना में पांच बच्चों सहित सात लोगों की मौत होने पर दुख व्यक्त किया और मारे गए प्रत्येक व्यक्ति के परिजन को पांच-पांच लाख रुपये की अनुग्रह राशि दिए जाने की घोषणा की। पर्वतीय क्षेत्र के निचले इलाके में स्थित ‘वीओसी नगर’ में एक दिसंबर को मूसलाधार बारिश के बाद एक चट्टान लुढ़क कर आवासीय मकान पर आ गिरी थी। इस घटना के वक्त मकान में मौजूद चार सदस्यीय एक परिवार और पड़ोस के तीन बच्चों सहित सात लोग मलबे के नीचे दब गए थे। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), पुलिस तथा दमकल एवं बचाव सेवा कर्मियों ने गहन खोज के बाद दो दिसंबर की शाम को उनके शव बरामद किये।

  

तिरुवन्नामलाई के जिलाधिकारी डी भास्कर पांडियन ने बताया कि चक्रवात ‘फेंगल’ के कारण हुई भारी बारिश के कारण पहाड़ की चोटी पर मिट्टी दरकने से चट्टान लुढ़क कर मकान पर गिर गई थी। मुख्यमंत्री ने यहां एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना और सहानुभूति व्यक्त करता हूं। मैंने मुख्यमंत्री जन राहत कोष से मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये प्रदान करने का आदेश दिया है।’’ पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान 32 वर्षीय राजकुमार, उनकी पत्नी मीना (27), उनके बेटे एवं बेटी तथा पड़ोस की तीन लड़कियों के रूप में हुई है।

सभी पांच बच्चे 14 वर्ष से कम उम्र के थे। विज्ञप्ति में कहा गया है कि एक दिसंबर को शाम चार बजे राजकुमार को लगा कि भारी बारिश के कारण उनके घर पर एक पेड़ गिर गया है और जब उन्होंने अपने घर का दरवाजा खोलने की कोशिश की तो पहाड़ से एक चट्टान लुढ़क कर उनके घर पर गिर गई जिससे उनका घर मिट्टी और पत्थरों से ढंक गया।

घटना की जानकारी मिलने पर जिला प्रशासन ने एनडीआरएफ को सूचित किया और उनके कमांडिंग अधिकारी सहित 39 कर्मियों को बचाव कार्य में लगाया गया। विज्ञप्ति में कहा गया है कि एनडीआरएफ के प्रयास असफल रहे और राजकुमार, उनकी पत्नी मीना, उनके बेटे एवं बेटी के अलावा पड़ोस के घरों में रहने वाली तीन अन्य लड़कियों की मौत हो गई।

प्रधानमंत्री मोदी ने की स्टालिन से बात, बाढ़ की स्थिति से निपटने में हरसंभव मदद का आश्वासन दिया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन से बात कर राज्य के कुछ हिस्सों में बाढ़ की स्थिति के बारे में जानकारी ली, साथ ही उन्हें केंद्र से हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मोदी ने बाढ़ की स्थिति के संबंध में स्टालिन को फोन किया। भारी बारिश के बाद उत्तरी तमिलनाडु के विल्लुपुरम जिले में सोमवार को भीषण बाढ़ आ गई।

जिससे गांवों और आवासीय कॉलोनियों तक पहुंचने का रास्ता लगभग अवरुद्ध हो गया क्योंकि पुल और सड़कें जलमग्न हो गईं। भीषण बाढ़ के कारण खड़ी फसलों का बड़ा रकबा भी जलमग्न हो गया। तिरुवन्नामलाई में एक दिसंबर की रात बारिश के दौरान भूस्खलन हो गया था। इसके बाद एक घर से पांच शव बरामद किए गए थे।

टॅग्स :Tamil NaduChennaiमौसमभारतीय मौसम विज्ञान विभागएमके स्टालिनMK Stalin
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह