लाइव न्यूज़ :

दर्दनाक हादसाः तेलंगाना के एक घर में आग लगने से 2 बच्चों समेत 6 लोग जिंदा जले

By अनिल शर्मा | Updated: December 17, 2022 10:16 IST

मनचेरियल के एसीपी बी तिरुपति रेड्डी ने कहा,  "पद्मा और उसका पति घर में रहते थे। दो दिन पहले मोनिका (भतीजी), उसके दो बच्चे और एक रिश्तेदार घर पर आए थे। आग लगने के वक्त घर में कुल छह लोग मौजूद थे।"

Open in App
ठळक मुद्देआग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।आग लगने के समय घर के अंदर छह लोग थे।सभी लोगों की आग में जलने से मौत हो गई।

हैदराबादः तेलंगाना के मनचेरियल जिले में शनिवार को आग लगने से दो बच्चों सहित छह लोगों की मौत हो गई। तेलंगाना पुलिस ने बताया कि घटना रामकृष्णपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाला गाँव वेंकटपुर में हुई है।

एक पड़ोसी ने पुलिस को बताया कि पद्मा का परिवार कुछ दिनों से मेहमानों का आव-भगत में लगा था। पूरा परिवार आग का शिकार हुआ है।

मनचेरियल के एसीपी बी तिरुपति रेड्डी ने कहा,  "पद्मा और उसका पति घर में रहते थे। दो दिन पहले मोनिका (भतीजी), उसके दो बच्चे और एक रिश्तेदार घर पर आए थे। आग लगने के वक्त घर में कुल छह लोग मौजूद थे।"

बकौल तिरुपति रेड्डी, लगभग 12-12.30 बजे पड़ोसी ने आग की लपटों में घर को जलते देखा और पुलिस को सूचित किया।

 सूचना के बाद दमकल की एक टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। रेड्डी ने कहा, "आग में घर पूरी तरह से नष्ट हो गया। आग लगने के समय घर के अंदर छह लोग थे।" पुलिस ने कहा कि उन्होंने मामला दर्ज कर लिया है। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

टॅग्स :तेलंगानाअग्निकांड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

भारतराजधानी एक्सप्रेस के एसी कोच बी-1 में लगी आग, घटनास्थल पर जा रही C&W की वैन पलटी, 5 से अधिक स्टाफ को आई गंभीर चोट

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार